
नशे में एयर होस्टेस से की छेड़खानी, क्रू ने शख्स को विमान की सीट से बांध दिया और फिर..
AajTak
घटना फ्रंटियर एयरलाइंस के एक विमान में हुई. ये विमान शनिवार को Philadelphia से अमेरिका के Miami (मियामी) जा रहा था. तभी एक यात्री ने महिला अटेंडेंट के साथ छेड़खानी व बदसलूकी शुरू कर दी.
हवा में उड़ते विमान के अंदर एक शख्स ने महिला अटेंडेंट के साथ इस कदर बदसलूकी की कि उसे सीट से बांधना पड़ गया. शख्स नशे में था, उसने दो महिला अटेंडेंट से छेड़खानी करने के बाद तीसरी अटेंडेंट को मुक्का मार दिया. यही नहीं बाथरूम से निकलने के बाद वह बिना शर्ट के ही विमान में टहलता रहा. आइए जानते हैं पूरा मामला.. (सभी फोटो सांकेतिक: क्रेडिट- गेटी) दरअसल, ये पूरी घटना फ्रंटियर एयरलाइंस के एक विमान में हुई. ये विमान शनिवार को Philadelphia से अमेरिका के Miami (मियामी) जा रहा था. USA TODAY के मुताबिक, तभी एक यात्री ने महिला अटेंडेंट के साथ छेड़खानी व बदसलूकी शुरू कर दी. सबसे पहले यात्री ने एक महिला अटेंडेंट से ड्रिंक मंगवाकर पी. इसके बाद जब दूसरी अटेंडेंट आई तो उसने उससे भी ड्रिंक मंगवाई. लेकिन जब तीसरी बार ड्रिंक लेकर महिला अटेंडेंट उसके पास आई तो उसने नशे में महिला से बदसलूकी शुरू कर दी.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












