
नवाज शरीफ ने कभी पीएम मोदी की मां हीरा बा को भेजी थी साड़ी... अब निधन पर जताया दुख, किया ये ट्वीट
AajTak
पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा का शुक्रवार सुबह 3:30 बजे निधन हो गया था. वे 100 साल की थीं. हीरा बा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में अंतिम सांस ली. पीएम मोदी ने अपनी मां को मुखाग्नि दी थी. दुनियाभर के देशों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया था. वहीं पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के बाद अब उनके बड़े भाई नवाज शरीफ ने भी दुख बजाया है.
पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा के निधन पर दुनियाभर के कई देशों ने दुख जताया है. इन देशों में पाकिस्तान भी शामिल हैं. पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के बाद अब पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने भी शोक जताया. उन्होंने ट्वीट कर पीएम नरेंद्र मोदी की मां के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ. दुखद और अपूरणीय क्षति पर पीएम नरेंद्र मोदी और उनके परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना. शायद वह शांति से आराम कर रही हैं. इससे पहले पीएम शहबाज शरीफ ने ट्वीट कर उनकी मां को श्रद्धांजलि दी थी. उन्होंने लिखा था- 'मां को खोने से बड़ा दुख और कोई नहीं होता है. मां के निधन पर मेरी संवेदनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं.'
पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा का 100 साल की उम्र में शुक्रवार सुबह 3:30 बजे निधन हो गया था. वह सांस लेने की दिक्कत और कफ की शिकायत के बाद अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती थीं. पीएम मोदी ने अपनी मां को मुखाग्नि दी थी. दुनियाभर के देशों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया. वहीं पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के बाद अब उनके भाई नवाज शरीफ ने भी दुख बजाया है.
नवाज की मां के निधन पर मोदी ने भी भेजी थी चिट्ठी
22 नवंबर 2020 को नवाज शरीफ की मां बेगम शमीम अख्तर का निधन हो गया था. पीएम नरेंद्र मोदी ने शरीफ की मां के निधन पर चिट्ठी लिखकर संवेदना जताई थी. इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग ने यह पत्र नवाज शरीफ की बेटी मरयम नवाज को सौंपा था. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने 2015 में लाहौर के रायविंड में नवाज शरीफ की मां से मुलाकात की थी. पीएम ने चिट्ठी में लिखा था कि वो उनकी सादगी से बहुत प्रभावित हुए थे.
शोक संदेश से जुड़े दो पत्र समाने आए थे, जो 11 दिसंबर और 27 नवंबर को लिखा गया था. 27 नवंबर को लिखी गई चिट्ठी पीएम मोदी की है जो कि नवाज शरीफ के नाम थी. जबकि 11 दिसंबर को लिखी गई चिट्ठी भारतीय राजदूत गौरव अहलूवालिया ने मरियम नवाज के नाम लिखी थी.
नवाज शरीफ ने मोदी की मां को भेजी थी साड़ी

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









