
नवाज की हो रही पाकिस्तान में वापसी, जानें क्या कहती है आवाम!
AajTak
नवाज शरीफ के पाकिस्तान लौटने का प्लान तो सामने आ गया है लेकिन क्या नवाज शरीफ का पाकिस्तान लौटना इतना आसान है? क्या नवाज शरीफ के खिलाफ अदालत में जो मुकदमे हैं, नवाज शरीफ को जिन मुकदमों में सजा मिल चुकी है. क्या उसे रद्द करने की सेटिंग अदालतों से हो चुकी है? क्या अदालत से इलाज के नाम पर 4 हफ्ते की मुहलत लेकर 4 साल से लंदन में ऐश फरमा रहे नवाज शरीफ को एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा? पाकिस्तान में और क्या प्लान है? ये भी देख लेते हैं.
More Related News

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












