
नवजोत सिद्धू के घर की छत पर नकाब में दिखा अनजान शख्स, पत्नी ने एक हफ्ते सुरक्षा घटाने पर जताई थी चिंता
AajTak
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू 35 साल पुराने रेड रेज के एक मामले में 10 महीने की सजा काटने के बाद 1 अप्रैल को जेल से बाहर आए हैं. वहीं पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा घटा दी है, जिसका पिछले हफ्ते ही उनकी पत्नी ने विरोध किया था. अब सिद्धू ने दावा किया कि एक संदिग्ध शख्स उनके घर की छत तक पहुंच गया, हालांकि अलार्म बजाने पर वह भाग निकला.
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पटियाला में अपने घर में एक संदिग्ध व्यक्ति के घुसने का दावा किया है. उन्होंने ट्वीट किया, "आज मेरे घर की छत पर ग्रे कंबल में लिपटे एक अज्ञात संदिग्ध व्यक्ति को करीब 7:00 बजे देखा गया, जैसे ही मेरे नौकर ने अलार्म बजाया और मदद के लिए पुकारा लेकिन वह तुरंत भाग निकला. पंजाब पुलिस के डीजीपी से बात की है और एसएसपी पटियाला को भी सूचना दी गई. इसके बाद उन्होंने सीएम भगवंत मान को टैग करते हुए लिखा कि- सुरक्षा में यह चूक मुझे पंजाब के लिए आवाज उठाने से नहीं रोक पाएगी. उनका यह ट्वीट उस चेतावनी के एक हफ्ते बाद आया, जिसमें नवजोत कौर ने अपने पति सिद्धू की सुरक्षा को लेकर सीएम भगवंत मान पर निशाना साधा था.
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की सुरक्षा कम किए जाने पर उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर ने 11 अप्रैल को पंजाब सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने ट्वीट कर सीएम भगवंत मान को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर उनके पति को कुछ होता है तो वह सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे. उन्होंने लिखा था- पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री! मेरे पति एक ऐसे नेता हैं, जिनके बहुत समर्थक हैं. पंजाब के प्रति अपने प्रेम के कारण वह दिन-रात यात्रा कर रहे हैं. लॉरेंस बिश्नोई के एक बयान में उनका जिक्र होने के बावजूद आपने उनकी सुरक्षा में कटौती कर दी है. आप किसी भी नुकसान के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे.
नवजोत सिंह सिद्धू 10 महीने की कैद काटने के बाद 1 अप्रैल को जेल से बाहर आ गए थे. सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 19 मई को रोड रेज एक केस में सिद्धू को एक साल की सजा सुनाई थी, लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू को उनके अच्छे व्यवहार के चलते 2 महीने पहले ही रिहा कर दिया गया. दरअसल 27 दिसंबर 1988 की शाम सिद्धू अपने दोस्त रूपिंदर सिंह संधू के साथ पटियाला के शेरावाले गेट की मार्केट में पहुंचे थे. इसी मार्केट में कार पार्किंग को लेकर उनकी 65 साल के बुजुर्ग गुरनाम सिंह से कहासुनी हो गई. बात हाथापाई तक जा पहुंची. सिद्धू ने गुरनाम सिंह को घुटना मारकर गिरा दिया. उसके बाद गुरनाम सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. रिपोर्ट में आया कि गुरनाम सिंह की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी. उसी दिन सिद्धू और उनके दोस्त रूपिंदर पर कोतवाली थाने में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज हुआ था.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










