
नवजोत सिंह सिद्धू को Punjab Congress का अध्यक्ष बनाने के बाद भी खत्म नहीं हुआ विवाद, अब माफी को लेकर टकराव जारी
Zee News
सिद्धू के करीबी और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह (Pargat Singh) ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) माफी की बात कर रहे हैं. यदि किसी को माफी मांगनी ही चाहिए तो वह खुद सीएम हैं, जो जनता से किए गए वादों को पूरा करने में असफल रहे हैं.
चंडीगढ़: नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाकर पार्टी आलाकमान ने भले ही मान लिया है कि लंबे समय से जारी विवाद खत्म हो गया है, लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है. हालांकि नई जिम्मेदारी मिलने के बावजूद सिद्धू के तेवर नरम नहीं दिख रहे हैं और उनके समर्थकों का सीएम अमरिंदर सिंह (CM Amarinder Singh) पर लगातार हमला जारी है. वहीं अमरिंदर सिंह की नाराजगी भी साफ दिख रही है. सीएम अमरिंदर सिंह (CM Amarinder Singh) ने पंजाब प्रभारी हरीश रावत (Harish Rawat) के सामने नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के माफी मांगने की शर्त रखी थी और अब तक सिद्धू ने सार्वजनिक तौर पर सीएम से माफी नहीं मांगी है. इस पर सिद्धू कैंप ने सीएम पर पलटवार किया है और कहा है कि माफी तो उन्हें मांगनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने जनता के वादे पूरे नहीं किए हैं.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










