
नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार ने छोड़ा पद, कश्मीर को लेकर दिए इस बयान पर मचा था बवाल
Zee News
माली ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, ‘‘मैं विनम्रतापूर्वक कहता हूं कि मैं नवजोत सिंह सिद्धू को सुझाव देने के लिए दी गई अपनी सहमति वापस लेता हूं.’’
चंडीगढ़ः कश्मीर पर अपनी विवादित टिप्पणियों को लेकर आलोचनाओं से घिरे मलविंदर सिंह माली ने जुमे को पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार के ओहदे से इस्तीफा दे दया है. हालांकि, माली ने इसे ‘इस्तीफा’ नहीं कहा है. माली ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, ‘‘मैं विनम्रतापूर्वक कहता हूं कि मैं नवजोत सिंह सिद्धू को सुझाव देने के लिए दी गई अपनी सहमति वापस लेता हूं.’’ माली ने एक दूसरे फेसबुक पोस्ट में दावा किया कि उनके इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता क्योंकि उन्होंने कभी इस पद को कबूल नहीं किया था. उन्होंने पंजाबी में किए गए एक पोस्ट में कहा, ‘‘न तो कोई पद स्वीकार किया था और न ही किसी पद से इस्तीफा दिया है.’’
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










