
नर्स के साथ दरिंदगी, धरने-प्रदर्शन और SIT की जांच... नई CCTV फुटेज से उलझा उत्तराखंड की निर्भया का मामला
AajTak
मृतक नर्स का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. जिसमें वो 30 जुलाई यानी कि वारदात के दिन एक ऑटो से उतरकर जाती हुई दिख रही है. तभी दो लोग उसके पास आते हुए दिखते हैं. वो नर्स से बातचीत करते हैं और अचानक नर्स नीचे बैठकर उनके पैर पकड़ने लगती है.
Uttarakhand Nurse Rape Murder Case: कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के रेप और मर्डर की वारदात के साथ ही उत्तराखंड के रुद्रपुर का मामला भी सुर्खियों में बना हुआ है. जहां एक नर्स के साथ रेप और हत्या के मामले में रोज धरना प्रदर्शन हो रहे हैं. कोलकाता की तरह इस मामले में भी पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार करने के बाद अपना काम पूरा कर लिया था. लेकिन जब परिजनों और हजारों लोगों की भीड़ सड़कों पर उतर आई और सीबीआई जांच की मांग करने लगी तो इस मामले में एसएसपी ने जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया. अब इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है. हालांकि परिजन अभी भी अपनी मांग पर कायम हैं.
नई CCTV फुटेज से चौंकानेवाला खुलासा इसी दौरान मृतक नर्स का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. जिसमें वो 30 जुलाई यानी कि वारदात के दिन एक ऑटो से उतरकर जाती हुई दिख रही है. तभी दो लोग उसके पास आते हुए दिखते हैं. वो नर्स से बातचीत करते हैं और अचानक नर्स नीचे बैठकर उनके पैर पकड़ती है. ऐसा लग रहा है, जैसे वो उनकी मिन्नतें कर रही हो. इस वीडियो के सामने आने के बाद मामले की गुत्थी और उलझती जा रही है. क्योंकि पुलिस ने धर्मेंद्र नाम के एक शख्स को इस मामले में गिरफ्तार कर कहा था कि उसी ने नर्स के साथ दरिंदगी करने के बाद उसका कत्ल कर दिया था. लेकिन नए वीडियो में दो लोग नर्स से बात करते नजर आ रहे हैं. हालांकि रात का वक्त होने की वजह से फुटेज साफ नहीं है और जिस जगह से ये वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ, वो भी काफी दूरी पर लगा था. आपको बता दें कि इस मामले में शुरू से ही पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे थे.
30 जुलाई को लापता हो गई थी नर्स रुद्रपुर की नर्स के साथ रेप और हत्या के इस सनसनीखेज मामले से पूरे राज्य में लोगों को गुस्सा भड़क गया था. तीस साल की वो नर्स उत्तराखंड के रुद्रपुर में मौजूद एक निजी अस्पताल काम करती थी. 12 साल पहले उसकी शादी हुई थी. लेकिन बाद में उसका तलाक हो गया था. वो रोज अपने तय वक्त पर अस्पताल जाती थी और वापस घर आती थी. 30 जुलाई को भी वो अपने घर से समय पर निकली थी. लेकिन शाम हो जाने के बाद भी वो घर नहीं लौटी. उसका फोन भी नहीं लग रहा था. घरवालों ने अस्पताल और उसके जान पहचान वालों को कॉल किए. उनसे उसके बारे में पूछा. लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. रातभर उसके परिजन उसे तलाश करते रहे. लेकिन वो नहीं मिली.
नर्स की बहन ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी 31 जुलाई को की नर्स तस्लीम की बहन परिजनों के साथ रुद्रपुर कोतवाली पहुंची और उसने वहां अपनी बहन की गुमशुदगी दर्ज कराई. अब घरवालों के साथ-साथ पुलिसवाले भी नर्स की तलाश में जुट गए और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने अस्पताल और उसके जान पहचान वाले तमाम लोगों और रिश्तेदारों से उसके बारे में पूछताछ की. लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा. इस दौरान घरवालों को किसी अनहोनी की आशंका भी सताने लगी थी.
8 अगस्त को बरामद हुई थी लाश उत्तराखंड पुलिस उधम सिंह नगर जिले में नर्स की तलाश कर ही रही थी कि 8 अगस्त को यूपी के रामपुर जिले की बिलासपुर थाना पुलिस को डिबडिबा के पास झाड़ियों में एक कंकाल बन चुकी लाश मिली. वसुंधरा एनक्लेव रोड पर ये लाश जिस हाल में मिली थी, उसकी पहचान करना थोड़ा मुश्किल था. क्योंकि उसका चेहरा पूरी तरह से खत्म हो चुकी थी. खोपड़ी साफ नजर आ रही थी.
आईडी कार्ड के सहारे हुई थी शिनाख्त हैरानी की बात ये थी कि पूरी लाश कंकाल बन चुकी थी, लेकिन उसके हाथ और पैर सही दिख रहे थे. पुलिस ने जब वहां आस-पास छानबीन की और तलाशी ली तो वहां से एक महिला का आईडी कार्ड पुलिस को मिला. वो आईडी कार्ड उस नर्स का ही था, जो फुटेला अस्पताल की नर्स थी. इसके बाद बिलासपुर थाना पुलिस ने उस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो खुलासा हुआ कि वो लाश एक महिला की थी. जिसके साथ पहले बलात्कार किया गया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई थी. अब यूपी पुलिस ने आईडी कार्ड के आधार पर फुटेला अस्पताल से संपर्क किया. और उन्हें एक महिला की लाश मिलने की जानकारी दी.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




