
नरेश पटेल सीएम चेहरा..प्रशांत किशोर बनाएंगे रणनीति, गुजरात के लिए कांग्रेस का ये है प्लान
AajTak
प्रशांत किशोर ने विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस के साथ आने का फैसला किया है. वहीं, नरेश पटेल भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. माना जा रहा है कि वे सोनिया गांधी और राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल होंगे. रेश पटेल को गुजरात में मुख्यमंत्री का चेहरा बनाकर कांग्रेस पाटीदारों के वोट हासिल करना चाहती है.
गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने रणनीति बनाना शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि पाटीदार नेता नरेश पटेल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. इतना ही नहीं कांग्रेस नरेश पटेल को गुजरात में सीएम चेहरा भी बना सकती है.
बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर ने विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस के साथ आने का फैसला किया है. वहीं, नरेश पटेल भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. माना जा रहा है कि वे सोनिया गांधी और राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल होंगे. रेश पटेल को गुजरात में मुख्यमंत्री का चेहरा बनाकर कांग्रेस पाटीदारों के वोट हासिल करना चाहती है.
गुजरात में पाटीदर आंदोलन के बाद बीजेपी को पिछले चुनाव में सौराष्ट्र में काफी नुकसान उठाना पड़ा था. ऐसे में कांग्रेस एक बार फिर इस क्षेत्र से ही बीजेपी को पटकनी देने की रणनीति बना रही है. इसी के तहत पार्टी नरेश पटेल पर बड़ा दांव खेल सकती है.
गुजरात में पाटीदारों में दो समुदाय हैं कड़वा और लेउवा. नरेश पटेल लेउवा समाज से आते हैं. हालांकि, दोनों समुदाय में नरेश पटेल की अच्छी पकड़ मानी जाती है. वैसे में नरेश पटेल के कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी को सौराष्ट्र और कच्छ की 54 सीटों पर फायदा हो सकता है.
बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के लिए रणनीति बनाना शुरू कर दिया है. प्रशांत किशोर की टीम सर्वे भी कर रही है. कांग्रेस सूत्रों की मानें तो नरेश पटेल और अशोक गहलोत के साथ प्रशांत किशोर की मीटिंग राजस्थान में हुई. माना जा रहा चुनाव से पहले कांग्रेस गुजरात में सीएम चेहरा घोषित न किया जाए. लेकिन चुनाव के बाद नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आने के बाद उन्हें सीएम बनाने का आश्वासन दिया जा रहा है. इसे लेकर दोनों पक्षों में बातचीत भी जारी है. कौन हैं नरेश पटेल? नरेश पटेल गुजरात के प्रभावशाली पाटीदार समाज से आते हैं. वे खोडलधाम ट्रस्ट के मुखिया भी हैं. इन दिनों गुजरात में चर्चा का विषय बने हुए हैं. कांग्रेस गुजरात में नरेश पटेल के नेतृत्व में चुनाव लड़ 28 सालों का सूखा खत्म करने की योजना बना रही है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक नरेश पटेल की कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात हो चुकी है. राहुल गांधी के गुजरात दौरे के आस पास वे कांग्रेस में शामिल भी हो सकते हैं. उन्हें गुजरात में कांग्रेस के प्रचार की कमान भी सौंपी जा सकती है.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



