
'नतीजे बताते हैं लोगों का समर्थन हमारे साथ,' उपचुनाव में जीत पर बोले उद्धव ठाकरे
AajTak
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार ऋतुजा लटके ने रविवार को मुंबई की अंधेरी (ईस्ट) विधानसभा सीट पर उपचुनाव में एकतरफा जीत हासिल की है. ऋतुजा को 66,530 वोट मिले, उसके बाद दूसरे नंबर पर नोटा को 12806 वोट मिले. इस सीट पर कुल 86,570 वोट डाले गए थे. यहां लटके के अलावा, 6 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में थे.
मुंबई की अंधेरी (ईस्ट) सीट से ऋतुजा लटके की एकतरफा जीत पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने खुशी जताई है और इशारों में सीधे बीजेपी पर हमला बोला है. उद्धव ने कहा कि लड़ाई की शुरुआत विजय से हुई है, इसीलिए भविष्य के लड़ाई की चिंता नहीं है. हमने एकता से ये लड़ाई लड़ी हैं. हमें पूरा विश्वास है कि आगे भी सभी चुनावों में हम ही जीतेंगे. उन्होंने नोटा के दूसरे नंबर पर आने पर इशारों में बीजेपी पर निशाना साधा. उद्धव ने कहा कि नोटा के पीछे कौन है- सब जानते हैं. बीजेपी ने क्या किया, मुझे इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देनी हैं. सभी मतदाताओं का शुक्रिया अदा करता हूं.
बता दें कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार ऋतुजा लटके ने रविवार को मुंबई की अंधेरी (ईस्ट) विधानसभा सीट पर उपचुनाव में एकतरफा जीत हासिल की है. ऋतुजा को 66,530 वोट मिले, उसके बाद दूसरे नंबर पर नोटा को 12806 वोट मिले. इस सीट पर कुल 86,570 वोट डाले गए थे. यहां लटके के अलावा, 6 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में थे. बता दें कि NOTA (None Of The Above) मतदाताओं को चुनाव में किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान ना करने का विकल्प देता है.
ये सिर्फ एक लड़ाई की शुरुआत है
उपचुनाव के नतीजे आने के बाद ऋतुजा लटके ने उद्धव से उनके आवास मातोश्री में मुलाकात की. उसके बाद ठाकरे ने कहा- 'ये सिर्फ एक लड़ाई की शुरुआत है. (पार्टी) चिन्ह महत्वपूर्ण है, लेकिन लोग चरित्र की भी तलाश करते हैं. उपचुनाव के नतीजे बताते हैं कि लोग हमारा समर्थन करते हैं. उद्धव ने कहा कि शिवसेना का नाम और पार्टी का चुनाव चिन्ह (धनुष और तीर) इस चुनाव से पहले (चुनाव आयोग द्वारा) फ्रीज कर दिया गया था.
विरोधी मैदान में होते तो नोटा के वोट मिलते
उन्होंने कहा- मैं शिवसैनिकों से भविष्य की सभी लड़ाइयों के लिए एकजुट होकर लड़ने की अपील करता हूं. इस चुनाव से पहले हमारी पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न फ्रीज हो गए थे. भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि शिवसेना के विरोधियों ने हार को भांप लिया था, इसलिए दौड़ से बाहर हो गए. उपचुनाव में नोटा के पक्ष में डाले गए 12,000 से ज्यादा वोटों के बारे में ठाकरे ने कहा- अगर हमारे विरोधी चुनाव मैदान में होते, तो उनके उम्मीदवार को उतने ही नोटा वोट मिलते.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




