
नकल या खौफ... भारत की तर्ज पर PAK सेना में बनेगा CDF, मुनीर बनेंगे चीफ?
AajTak
पाकिस्तान सरकार ने हाल ही में रक्षा सुधारों के तहत एक नया सैन्य पद कमांडर ऑफ डिफेंस फोर्सेज बनाने की योजना की घोषणा की है. यह कदम 27वें संवैधानिक संशोधन के प्रस्तावित ड्राफ्ट का हिस्सा है, जो संविधान के अनुच्छेद 243 में बदलाव लाने का लक्ष्य रखता है.
पाकिस्तान में रक्षा सुधारों के लिए सेना में एक नए पद के गठन की तैयारी चल रही है. पाकिस्तान में तीनों सेनाओं के बेहतर समन्वय के लिए कमांडर ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) के नाम से नए पद तैयार होगा. यह नया पद भारत के सीडीएस से मिलता-जुलता दिख रहा है.
रिपोर्ट के मुताबिक, सीडीएफ का यह नया पद पाकिस्तान के प्रस्तावित 27वें संविधान संशोधन के तहत किया जा रहा है. इस पद का उद्देश्य तीनों सशस्त्र सेनाओं के बीच बेहतर समन्वय और एकीकृत कमान सुनिश्चित करना है.
कहा जा रहा है कि यह कदम मई में पाकिस्तान और भारत के बीच हुए चार दिवसीय संघर्ष से मिली सीखों तथा आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति से प्रेरित है. दरअसल 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था, जिसके तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था.
पिछले महीने वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने बताया था कि भारतीय हमलों में अमेरिकी F-16 सहित कम से कम दर्जनभर पाकिस्तानी सैन्य विमान नष्ट या क्षतिग्रस्त हुए. भारत का कहना है कि पाकिस्तानी सैन्य ढांचे पर भारतीय हमले के बाद पाकिस्तान ने मई में शत्रुता समाप्त करने की गुहार लगाई थी. इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल के पद पर प्रमोट किया था.
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि सशस्त्र बलों को संचालित करने वाले कानून में संशोधन के लिए परामर्श जारी है. उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 243 में संशोधन पर विचार-विमर्श जारी है. रक्षा आवश्यकताएं बदल गई हैं. यह पूरा प्रक्रिया आपसी सहमति से आगे बढ़ेगी.
विदेश मंत्री इशाक डार ने मंगलवार को कहा कि सरकार जल्द ही संसद में 27वां संवैधानिक संशोधन पेश करेगी.हालांकि, 27वें संशोधन का आधिकारिक मसौदा सामने नहीं आया है, लेकिन इसकी मुख्य बातों में अनुच्छेद 243 में बदलाव का प्रस्ताव शामिल है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








