
नए OnePlus फोन से आएगी ऐसी तस्वीर, चांद पर फोटो खींचने वाली कैमरा कंपनी से साझेदारी
AajTak
OnePlus 9 सीरीज को भारत में 23 मार्च को लॉन्च किया जाएगा और अब लॉन्च से पहले कंपनी के सीईओ Pete Lau ने ट्विटर पर सीरीज के नए फोन के कैमरा सैंपल को पोस्ट किया है.
OnePlus 9 सीरीज को भारत में 23 मार्च को लॉन्च किया जाएगा और अब लॉन्च से पहले कंपनी के सीईओ Pete Lau ने ट्विटर पर सीरीज के नए फोन के कैमरा सैंपल को पोस्ट किया है. यै सैंपल नए फोन के अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरे से लिया गया है. दरअसल, पीट लाउ ने अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा सेंसर के परफॉर्मेंस को ही दिखाने के लिए सैंपल जारी किया है. पीट लाउ के ट्वीट से फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है कि जो तस्वीर ली गई है, वो OnePlus 9 सीरीज के किस कौन से मॉडल से क्लिक की गई है. लेकिन, पोस्ट की तस्वीर में Hasselblad की ब्रांडिंग को देखा जा सकता है. इससे अंदाजा लगया जा रहा है कि ये OnePlus 9 Pro ही होगा. आपको बता दें 20 जुलाई 1969 में जब अपोलो 11 दल के सदस्य चांद पर गए थे तब वहां पर नील आर्मस्ट्रांग के पहले कदम को Hasselblad कैमरे से ही कैप्चर किया गया था.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












