
नए साल में बनाएं केरल घूमने का प्लान, 7 दिनों की होगी ट्रिप, जानिए कितने रुपये होंगे खर्च
AajTak
IRCTC ने केरल सहित कई जगहों पर घूमने के लिए एक टूर पैकेज लॉन्च किया है. इसके पैकेज के जरिए आपको कई खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा. आइए जानते हैं कैसे बुक कर सकते हैं पैकेज और कितना आएगा खर्च.
अगर आप नए साल में अपने परिवार और दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो एक साथ कोच्चि, मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम, तिरुवनंतपुरम विजिट कर सकते हैं. ये ट्रिप 7 दिनों की होगी. जिसकी शुरुआत विशाखापतनम से होगी. आइए जानते हैं कैसे बुक कर सकते हैं पैकेज.
ये रही पैकेज डिटेल इस टूर पैकेज का नाम Munnar, Thekkady, Kumarakom 6N/7D air package है. इस ट्रिप की शुरुआत विशाखापतनम से होगी. पैकेज 7 दिनों का है, जिसमें आपको एक साथ कई जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा. ट्रिप की शुरुआत 24 जनवरी को होगी.
कितने दिनों की होगी ट्रिप? यह ट्रिप 9 दिनों के लिए होगी.
इन जगहों पर घूमने का मिलेगा मौका इस ट्रिप के जरिए विशाखापत्तनम - कोच्चि - मुन्नार - थेक्कडी - कुमारकोम - त्रिवेन्द्रम घूमने का मौका मिलेगा.
कितना आएगा खर्च? इस पैकेज में अगर आप सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए टिकट बुक करते हैं तो आपका खर्च 64520 रुपये होगा. डबल ऑक्यूपेंसी के लिए आपका खर्च 45,670 रुपये होगा. ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के लिए 42, 890 रुपये खर्च करने होंगे. अगर आपके साथ कोई 5 से 11 साल का बच्चा जाता है तो 36,615 रुपये खर्च आएगा. अगर आपके साथ कोई 2 से 11 साल का बच्चा जाता है तो आपका खर्च 32,080 रुपये खर्च आएगा.
यहां जानें कैंसिलेशन पॉलिसी अगर आप ट्रिप शुरू होने के 21 दिन पहले टिकट कैंसिल करते हैं तो आपको पैकेज के किराए से 30 फीसदी काट कर दिया जाएगा. पैकेज शुरू होने से 15 से 21 दिन पहले टिकट कैंसिल करने पर पैकेज किराए से 55 फीसदी काट कर दिया जाएगा. पैकेज शुरू होने से 08 से 14 दिन पहले टिकट कैंसिल करने पर पैकेज किराया का 80 फीसदी काट कर दिया जाएगा. अगर आप पैकेज शुरू होने के दिन पहले पैकेज टिकट कैंसिल करते हैं तो आपको पैकेज टिकट का कोई भी रुपया नहीं दिया जाएगा.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







