
नए साल का जश्न, नहर का किनारा और एक कत्ल... 50 मिनटों में छुपा है पंजाब पुलिस के DSP की मौत का राज़
AajTak
पंजाब पुलिस के डीएसपी दलबीर सिंह देओल का स्पोर्ट्स और पुलिस का करियर जितना शानदार रहा, उनकी मौत उतनी ही दर्दनाक और रहस्यमयी हुई. दलबीर सिंह देओल की लाश नए साल के पहले रोज़ यानी 31 दिसंबर 2023 और पहली जनवरी 2024 की दरम्यानी रात जालंधर में एक नहर के पास मिली.
Jalandhar DSP Murder: 31 दिसंबर और 1 जनवरी की दरम्यानी रात जब लोग नए साल के जश्न में डूबे थे. उसी रात जालंधर में एक डीएसपी दलबीर सिंह देओल की गोली मार कर हत्या कर दी गई. वो अपने दोस्तों के साथ घर से निकले थे, लेकिन रात करीब एक बज कर बीस मिनट पर उनकी लाश एक नहर के किनारे पड़ी मिली. उनकी गर्दन में गोली लगी थी, जबकि उनकी सर्विस रिवॉल्वर गायब थी. सीसीटीवी फुटेज में उनकी आखिरी तस्वीर लाश मिलने से करीब 50 मिनट पहले क़ैद हुई थी. जाहिर है डीएसपी की जिंदगी के आखिरी 50 मिनट में ही उनकी मौत का राज छिपा है.
सोची समझी साजिश के तहत DSP का मर्डर पंजाब पुलिस के डीएसपी दलबीर सिंह देओल का स्पोर्ट्स और पुलिस का करियर जितना शानदार रहा, उनकी मौत उतनी ही दर्दनाक और रहस्यमयी हुई. दलबीर सिंह देओल की लाश नए साल के पहले रोज़ यानी 31 दिसंबर 2023 और पहली जनवरी 2024 की दरम्यानी रात जालंधर के बस्ती बाबा खेल के नहर के पास मिली, तो लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ. क्योंकि मरने वाला कोई आम आदमी नहीं, बल्कि पंजाब पुलिस का डीएसपी था और उनकी तैनाती जालंधर के ही पीएपी ट्रेनिंग सेंटर में थी. ऊपर से जिस तरह से उनकी लाश पर चोट और गोलियों के निशान थे, वो इस बात का सबूत था कि डीएसपी की मौत कोई मामूली मौत नहीं, बल्कि सोची समझी साजिश के तहत किया गया क़त्ल था.
31 दिसबंर की रात दोस्तों के साथ DSP देओल अब जब मामला डीएसपी के कत्ल का था, तो पुलिस का हरकत में आना लाजिमी था. पुलिस ने मामले की जांच चालू की. पता चला कि 31 दिसंबर की रात को डीएसपी दलबीर सिंह देओल अपने दो दोस्तों के एक गाड़ी में सवार होकर निकले थे. लेकिन डीएसपी देओल कहीं काम से जाने की बात कहते हुए जालंधर बस स्टैंड के पास उतर गए. लेकिन यही वो आखिरी घड़ी थी, जब किसी ने उन्हें जिंदा देखा था.
शक के दायरे से बाहर दोस्त लाश मिलने के बाद पुलिस ने उनकी मौत से पहले के पूरे घटनाक्रम को ट्रैक करना शुरू किया और जल्द ही उनके उन दोस्तों का भी पता चल गया, जिन्होंने उन्हें बस स्टॉप के पास ड्रॉप किया था. दोनों ही दोस्तों ने पुलिस ने पूछताछ की और इस छानबीन में दोनों पुलिस को पूरी तरह कोऑपरेट कर रहे थे. ऐसे में शुरुआती छानबीन में डीएसपी को आखिरी बार जिंदा देखने वाले उनके दो दोस्त शक के दायरे से बाहर हो गए.
खंगाली गई 50 CCTV कैमरों की फुटेज अब सवाल ये था कि नए साल की आधी रात को डीएसपी के साथ आखिर ऐसा क्या हुआ कि उनकी हत्या कर दी गई? पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए जालंधर बस स्टैंड के पास लेकर मौका-ए-वारदात तक के पूरे रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्कैनिंग चालू की. पुलिस ने इस कड़ी में कम से कम 50 सीसीटीवी कैमरों की जांच की. इसमें पुलिस को कई सुराग मिले, लेकिन ठीक लाश मिलने वाली या कत्ल वाली जगह पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था, जिससे वारदात का सच साफ होता. ऊपर से डीएसपी के दोस्तों ने कहा कि उनके बस्ती बाबा खेल नहर की तरफ जाने की वजह भी समझ में नहीं आती है, क्योंकि उन्हें उस तरफ कोई काम नहीं था.
नहर के किनारे पड़ी थी लाश सीसीटीवी फुटेज की जांच करते हुए पुलिस को पता चला कि डीएसपी दलबीर सिंह देओल रात करीब साढ़े 12 बजे एक ऑटो से वर्कशॉप चौक के पास उतरे. इसके बाद देर रात करीब 1 बज कर 20 मिनट पर उनकी लाश नहर के किनारे पड़ी मिली. यानी उनका कत्ल इन्हीं 50 मिनट के दौरान हुआ. अब पुलिस इस 50 मिनट की पहेली को सुलझाने की कोशिश कर रही है. खास बात ये है कि डीएसपी देओल दिव्यांग थे. शूगर की वजह से उनकी एक टांग काटनी पड़ी थी. जिसकी वजह से वो ठीक से चल नहीं पाते थे.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



