
नए मुकाम पर शेयर बाजार... पहली बार BSE की मार्केट वैल्यू 4 ट्रिलियन के पार, इंडियन इकोनॉमी से भी ज्यादा
AajTak
BSE Market Cap Hits 4 Trillion Dollar : चार ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा के मार्केट कैप के साथ ही भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) दुनिया में पांचवां सबसे मूल्यवान मार्केट बन गया है. इस साल बीएसई की मार्केट वैल्यू में 600 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है.
भारतीय शेयर बाजार ने कमाल करते हुए नया मुकाम हासिल किया है. मंगलवार को Stock Market के बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE का मार्केट कैपिटलाइजेशन अपने आॉल टाइम हाई पर पहुंच गया. ये जोरदार तेजी लेते हुए 4.1 ट्रिलियन डॉलर या 3,33,26,881.49 करोड़ रुपये हो गया है. इस आंकड़े पर गौर करें तो ये भारत की जीडीपी से भी ज्यादा है. बीते कारोबारी दिन मंगलवार को अरबपति गौतम अडानी के शेयरों में आई जोरदार तेजी के साथ ही शेयर बाजार में भी खासी रौनक देखने को मिली थी.
दुनिया में 5वां सबसे वैल्यूएवल मार्केट 4 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा के मार्केट कैप के साथ ही भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) दुनिया में पांचवां सबसे मूल्यवान मार्केट बन गया है. इससे ऊपर अमेरिका, चीन, जापान और हॉन्ग-कॉन्ग के शेयर बाजार हैं. बीते दो सालों में भारतीय शेयर बाजार तेज रफ्तार से आगे बढ़ा है और कम समय में नया मुकाम हासिल कर लिया है.
पांच सबसे मूल्यवान शेयर मार्केट
देश मार्केट वैल्यू अमेरिका 48 ट्रिलियन डॉलर चीन 10.7 ट्रिलियन डॉलर जापान 5.5 ट्रिलियन डॉलर हॉन्ग कॉन्ग 4.7 ट्रिलियन डॉलर भारत 4.1 ट्रिलियन डॉलर
इकोनॉमी के साथ तेजी से भाग रहा शेयर बाजार एक ओर जहां भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है और वर्ल्ड बैंक से लेकर आईएमएफ, एसएंडपी समेत तमाम रेटिंग एजेंसियों ने भारत की इस तेज रफ्तार पर भरोसा भी जताया है. वहीं दूसरी ओर शेयर बाजार में जारी तेजी पर नजर डालें तो दो साल पहले मई 2021 बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 3 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंचा था और अब इसने 4 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा भी पार कर लिया है.
इंडियन इकोनॉमी से ज्यादा वैल्यू भारतीय अर्थव्यवस्था की बात करें तो ये करीब 3.7 ट्रिलियन डॉलर है और इस आंकड़े के साथ भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकोनॉमी है. वहीं BSE का मार्केट कैप इससे 0.4 ट्रिलियन डॉलर ज्यादा हो गया है. हालांकि, रैंकिंग के मामले में इंडियन इकोनॉमी और भारतीय शेयर मार्केट दोनों ही पांचवें पायदान पर काबिज हैं. इस साल की शुरुआत से 29 नवंबर 2023 तक BSE MCap में 600 अरब डॉलर से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










