
'नए प्रोजेक्ट के लिए 50 लाख चाहिए...' कंपनी डायरेक्टर की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को वॉट्सएप पर भेजा मैसेज, ठग लिए 30 लाख!
AajTak
मुंबई में एक हैरान कर देने वाला साइबर फ्रॉड सामने आया है. यहां निजी कंपनी की महिला अकाउंटेंट को वॉट्सएप पर कंपनी डायरेक्टर बनकर ठग ने ऐसा झांसा दिया कि उसने 30 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए. आरोपी ने डायरेक्टर का फर्जी तरीके से न सिर्फ प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल किया, बल्कि पूरे कॉन्फिडेंस से अकाउंटेंट से बात कर उसे भ्रमित कर दिया.
मुंबई में साइबर ठगों ने एक निजी कंपनी की अकाउंटेंट को निशाना बनाकर 30 लाख रुपये की ठगी कर ली. आरोपी ने कंपनी के डायरेक्टर की फर्जी पहचान बनाकर वॉट्सएप पर महिला अकाउंटेंट से बात की और बड़ी चालाकी से पैसे ट्रांसफर करवा लिए. इस मामले में वेस्ट रीजन साइबर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.
एजेंसी के अनुसार, पीड़ित 61 वर्षीय महिला अकाउंटेंट ने पुलिस को बताया कि यह घटना 24 मार्च की शाम से शुरू हुई, जब उन्हें एक अनजान नंबर से वॉट्सएप मैसेज आया. उस नंबर की प्रोफाइल पिक्चर कंपनी के डायरेक्टर की थी. मैसेज भेजने वाले ने खुद को सिन्हा बताकर कहा कि यह उनका नया नंबर है और इसे सेव कर लिया जाए.
अगले दिन सुबह अकाउंटेंट को फिर उसी नंबर से मैसेज आया. इस बार भेजने वाले ने एक नए प्रोजेक्ट के लिए 50 लाख रुपये एडवांस भुगतान करने को कहा. इसी दौरान उसी नंबर से एक कॉल भी आया, लेकिन कुछ ही सेकंड में डिस्कनेक्ट हो गया. अकाउंटेंट को लगा कि डायरेक्टर किसी मीटिंग में व्यस्त हैं और पैसा तुरंत चाहिए, इसलिए उन्होंने बिना पुष्टि किए 30 लाख रुपये बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए.
यह भी पढ़ें: ठाणे में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, अमेरिकी नागरिकों से करते थे साइबर फ्रॉड
अगले दिन फिर से उसी नंबर से मैसेज आया, जिसमें 20 लाख रुपये दूसरी बैंक डिटेल पर भेजने की बात कही गई. इस बार अकाउंटेंट ने सतर्कता दिखाई और डायरेक्टर से सीधे संपर्क किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने कोई नया नंबर नहीं लिया है और न ही ऐसा कोई पेमेंट करने को कहा है.
सच्चाई का पता चलते ही अकाउंटेंट ने तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर मामले की जानकारी दी और धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और ठगों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







