
धोनी के घर 1 महीने के अंदर आया एक और नया मेहमान, बेटी जीवा ने शेयर की तस्वीर
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर एक महीने के अंदर एक और नया मेहमान आया है. इसकी जानकारी धोनी की पत्नी साक्षी ने बेटी जीवा के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर एक महीने के अंदर एक और नया मेहमान आया है. धोनी का ये नया मेहमान एक घोड़ा है. इसकी जानकारी धोनी की पत्नी साक्षी ने बेटी जीवा के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी. साक्षी ने इंस्टाग्राम पर जीवा के साथ एक छोटे घोड़े की तस्वीर शेयर की है. फोटो में जीवा घोड़े के माथे पर हाथ रखी हुई हैं. इससे पहले पिछले महीने (मई) भी धोनी के घर नया मेहमान आया था. ये भी घोड़ा था, जिसका नाम चेतक है.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












