
धोखा देकर दूसरी लड़की से शादी कर रहे एक्स बॉयफ्रेंड पर महिला ने किया एसिड अटैक
AajTak
आंध्र प्रदेश के नंदलूर में एसिड अटैक का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 44 वर्षीय एक विधवा महिला ने एक्स बॉयफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, क्योंकि वो उसे धोखा देकर दूसरी लड़की से शादी कर रहा था. इस हमले के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई.
आंध्र प्रदेश के नंदलूर में एसिड अटैक का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 44 वर्षीय एक विधवा महिला ने एक्स बॉयफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, क्योंकि वो उसे धोखा देकर दूसरी लड़की से शादी कर रहा था. इस हमले के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई. बॉयफ्रेंड ने भी चाकू से महिला पर पलटवार किया, जिसमें वो जख्मी हो गई. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, तिरुपति की रहने वाली जया नामक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर रह चुकी है. उसका एक 22 वर्षीय बेटा है. अपने पति की मौत के बाद वो शेख सैयद (32) नामक युवक के साथ रिलेशन में थी. दोनों करीब 10 साल तक एक-दूसरे के साथ रहे. इस बीच शेख नौकरी करने के लिए कुवैत चला गया. वो वहां चार साल तक रहा. वहां से वापस लौटने के बाद परिजनों के दबाव में वो दूसरी लड़की से शादी के लिए तैयार हो गया.
रविवार को करीब 11 बजे नंदलूर मंडल के अरवापल्ली गांव में शेख सैयद की शादी की तैयारी चल रही थी. मेहमान और परिवार के लोग एकत्रित थे. इसी बीच महिला वहां चली आई. वो शादी का विरोध करने लगी. दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ. शेख ने साफ कह दिया कि वो अब जया के साथ नहीं रहेगा. इससे गुस्से में आकर महिला ने बाथरूम साफ करने वाले एसिड से उसके उपर हमला कर दिया, जो शेख की चाची के उपर गिर गया.
इसके बाद शेख सैयद ने पलटवार करते हुए चाकू से जया पर हमला कर दिया. इसमें उसे मामूली चोट भी लगी है. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जया और शेख के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. दोनों को गिरफ्तार करके पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल शेख की शादी रद्द कर दी गई है.
बताते चलें कि इसी तरह का एक मामला पिछले महीने यूपी के आगरा में सामने आया था. यहां एक महिला ने एकतरफा प्यार में प्रेमी पर एसिड से हमला कर दिया. इसके पुलिस को सूचना देकर बोली कि उसके प्रेमी ने उस पर एसिड अटैक किया है. लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एसिड अटैक से घायल का शख्स का नाम हेमशंकर है. वो आवास विकास कॉलोनी में रहता है.
हेमशंकर की खंदारी में दोने और पत्तल की दुकान है. करीब 6 महीने आसमा नामक महिला उसके पास दुकान पर सामान खरीदने आई थी. सामान खरीदने के दौरान दोनों के बीच संपर्क हो गया. दोनों आपस में बात करने लगे. आसमा तीन बच्चों की मां है. वो दिल ही दिल में हेमशंकर से प्यार करने लगी. हाल ही में हेमशंकर की शादी तय हो गई, जिसकी जानकारी आसमां को हुई तो वो उसका विरोध करने लगी. शादी तोड़ने की बात कहने लगी.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



