
'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले मेकर्स का बड़ा दांव, री-रिलीज होगा पहला पार्ट, समझिए इसके पीछे का प्लान
AajTak
अगर आप 'धुरंधर 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहद अच्छी खबर है. फिल्म मेकर्स ने ऑडियंस के एक्साइटमेंट को एक अलग ही स्तर पर ले जाने की तैयारी कर ली है.
5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' को अब 13 मार्च 2026 को फिर से बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है, और ठीक उसके कुछ दिन बाद यानी 19 मार्च को इसका दूसरा पार्ट 'धुरंधर: द रिवेंज' सिनेमाघरों में दस्तक दे देगा. अब सवाल ये उठ रहा है कि आखिर क्या वजह है कि मेकर्स ने इस तरह की स्ट्रैटेजी बनाई है? आईये इसे समझते हैं.
साफ शब्दों में कहे तो फिल्मी दुनिया में अक्सर ही देखा जाता है कि फिल्म का सीक्वल आने से पहले पुराने पार्ट को चर्चा में लाया जाता है. यह कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर बड़ी जीत हासिल करने के लिए बुना गया जाल है.
पॉइंटर्स में समझिए इसके पीछे का प्लान - अक्सर बड़ी फिल्मों की कहानी को लोग भूल जाते हैं, मेकर्स का पहला निशाना ये है कि ऑडियंस एक बार फिर धुरंधर की दुनिया से जुड़ जाएं. अब जब पुरानी फिल्म को फिर से थियेटर्स में देखेंगे तो लोग अगले पार्ट से खुद-ब-खुद अपने आप को कनेक्ट कर पाएंगे.
- सोशल मीडिया के दौर में फिल्म के हिट होने की गारंटी उसके बज पर डिपेंड करती हैं. ऐसे में 13 मार्च को री-रिलीज कर मेकर्स ने इसका ध्यान रखा है कि ये फिल्म न सिर्फ चर्चा में बनी रहेगी बल्कि पार्ट 2 के रिलीज होने तक सभी की जुबान पर धुरंधर का ही नाम रहेगा.
खास बात ये है कि ये कोई छोटी मोटी री-रिलीज नहीं बल्कि 1000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर दोबारा रिलीज हो रही है. इससे जो मोमेंटम बनेगा, वह सीधे तौर पर सीक्वल की ओपनिंग को बहुत बड़ा बना देगा. यह एक तरह से सीक्वल के लिए 'मार्केटिंग का नया फंडा है. यानी धुरंधर के पार्ट 2 का प्रमोशन भी हो गया और कमाई का तो क्या ही कहना. फायदा ही फायदा.
इस प्लान में है रिस्क!

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन, डांसर शक्ति मोहन और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने हाल ही में मुंबई में अपने शानदार तीन मंजिला पेंटहाउस की झलक दिखाई. तीनों सितारों की मेहनत से बना ये घर लगभग 400 पौधों से भरा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि तीनों बहनें फिलहाल इस ग्रैंड अपार्टमेंट में नहीं रहतीं. ये घर सिर्फ उनके माता-पिता के लिए है.












