
धुआं, एक्शन, वायलेंस... ड्रग लॉर्ड 'एल मेंचो' की मौत पर जल रहा मेक्सिको, Video
AajTak
मेक्सिको में एक खतरनाक कार्टेल लीडर के मारे जाने के बाद सुरक्षाबलों और बंदूकधारियों के बीच जंग छिड़ गई है. जवाबी कार्रवाई में अपराधियों ने आधा दर्जन राज्यों में राजमार्गों को जाम कर दिया और वाहनों को आग के हवाले कर दिया. स्थिति बिगड़ते देख कई राज्यों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं.
मेक्सिकन सुरक्षाबलों ने रविवार को दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग लॉर्ड्स में से एक जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) के प्रमुख नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वांटेस उर्फ 'एल मेंचो' को ढेर कर दिया है. उसकी मौत के बाद देश के आधे दर्जन से अधिक राज्यों में हिंसा फैल गई है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. बताया जा रहा है कि बंदूकधारियों ने दर्जनों वाहनों और इमारतों को आग लगा दी है और हाईवे को ब्लैक कर दिया. वहीं, सुरक्षाबलों ने बंदूकधारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और प्रभावित राज्यों में सुरक्षा बढ़ा दी है. साथ ही कई राज्यों में स्कूलों को बंद कर दिया है. वहीं, राष्ट्रपति क्लाउडिया ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. बताया जा रहा है कि एल मेंचो की मौत के बाद प्यूर्टो वल्लार्टा और आसपास में हिंसा शुरू हुई थी, जिसमें नियंत्रण पाने के लिए सुरक्षाबलों ने सोमवार सुबह एक बड़ा सैन्य ऑपरेशन शुरू किया था. इस कार्रवाई के विरोध में बंदूकधारियों ने जलिस्को, कोलिमा, मिचोआकन और गुआनाजुआटो समेत आधा दर्जन राज्यों में वाहनों और इमारतों को आग लगाकर कई सड़कों, हाइवे को ब्लॉक कर दिया है.
आसमान में धुएं का गुबार नारको-ब्लॉकैड (narcoblockade) के कारण प्यूर्टो वल्लार्टा के डाउनटाउन और एमिलियानो ज़ापाटा मोहल्ले में स्थिति बेहद तनावपूर्ण है. सुरक्षाकर्मियों ने उपद्रवियों से निपटने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है. बंदूकधारियों ने रणनीतिक रूप से सड़कों को जाम करने के लिए कारों को आग लगा दी है. शहर के ऊपर धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है. प्यूर्टो वल्लार्टा के आसमान में हेलीकॉप्टर गश्त कर रहे हैं और भारी धुआं उठता देखा जा रहा है.
यहां देखें वीडियो
राष्ट्रपति ने की शांति की अपील मेक्सिको में जारी हिंसा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. वीडियो में ग्वाडालाजारा एयरपोर्ट पर लोग घबराकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं. सुरक्षाबल प्रभावित क्षेत्रों में नियंत्रण बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन स्थानीय निवासियों में भारी डर का माहौल बना हुआ है. राष्ट्रपति क्लाउडिया शाइनबाम ने सुरक्षाबलों की प्रशंसा करते हुए शांति की अपील की है और सभी राज्यों से समन्वय का भरोसा दिया है.
राष्ट्रपति ने दावा किया है कि देश के अधिकांश हिस्सों में गतिविधियां सामान्य हैं, लेकिन प्रभावित राज्यों में भारी सुरक्षा बल तैनात है, ताकि हिंसा को और फैलने से रोका जा सके.
लोगों को घरों में रहने की हिदायत वहीं, कई राज्यों में भीषण हिंसा को देखते हुए जालिस्को के गवर्नर पाब्लो लेमस ने निवासियों को घरों के अंदर रहने की सख्त हिदायत दी है. सुरक्षा कारणों से पूरे राज्य में सार्वजनिक परिवहन को निलंबित कर दिया गया है. जलिस्को समेत कई प्रभावित राज्यों में सोमवार को स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है.

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.







