
धुंआधार प्रचार, मोदी जैसा लोकप्रिय नेता... फिर भी लोकसभा चुनाव में BJP को क्यों नहीं मिल सका बहुमत?
AajTak
2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजे देश को वापस गठबंधन के युग में ले आए हैं. अब बीजेपी को अपनी दो प्रमुख सहयोगी पार्टियों नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) को खुश रखना होगा.
लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले चुनावी विश्लेषकों और पंडितों से लेकर खुद भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत का अनुमान जताया था. लेकिन पार्टी चुनाव में बहुमत तक हासिल नहीं कर सकी. वह बहुमत हासिल करने के लिए 32 सीटों से चूक गई और इस बार सिर्फ 240 सीट ही जीतने में कामयाब रही. इस तरह 2019 के चुनाव की तुलना में बीजेपी को 63 सीटों का नुकसान हुआ है.
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 293 सीटें मिली हैं जबकि दूसरी तरफ विपक्षी इंडिया ब्लॉक ने पिछले चुनाव की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है. 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजे देश को वापस गठबंधन के युग में ले आए हैं. अब बीजेपी को अपनी दो प्रमुख सहयोगी पार्टियों नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) को साधकर चलना होगा.
नरेंद्र मोदी जैसा लोकप्रिय नेता जिन्होंने दावा किया था कि बीजेपी 370 से अधिक सीटें जीतेगी. सवाल है कि वह पार्टी को उस लक्ष्य के आधे रास्ते तक कैसे नहीं पहुंचा सका? यह चुनाव इसका बेहतरीन उदाहरण है कि किस तरह एक विपक्ष जो शुरुआत से बिखरा-बिखरा और चुनावों को लेकर तैयार नजर नहीं आ रहा था, वह इतनी बड़ी चुनौती दे सका.
क्या खोया- क्या पाया?
बीजेपी ने 2019 के चुनावों में देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में 81 और 65 फीसदी सीटें जीतकर बेहतरीन प्रदर्शन किया था. बीजेपी के सहयोगी यहां 14 और 23 सीटें जीतने में कामयाब रहे थे. बीजेपी को राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र और झारखंड में कम सीटों की उम्मीद थी.
लेकिन बीजेपी को ये भी उम्मीद थी कि वह पूर्व में पश्चिम बंगाल और ओडिशा, दक्षिण में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश, उत्तर में उत्तर प्रदेश में ज्यादा सीटें जीतकर इसकी भरपाई कर लेगी. पार्टी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के बूते इन सीटों को रिकवर करने की भी उम्मीद थी. प्रधानमंत्री ने दक्षिणी राज्यों में पार्टी का खाता खोलने की उम्मीद में तमिलनाडु और केरल में जोर-शोर से प्रचार किया.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



