
'धरती पर हर कोई मिट्टी को बचाने के पक्ष में', दावोस में विश्व आर्थिक मंच पर बोले सद्गुरु
AajTak
मिट्टी को बचाने के लिए लंबी यात्रा पर निकले सद्गुरु ने खराब हो चुकी जमीन को एक बार फिर काम में लेने के लिए अपने 'वन बिल्डिंग सिटी' के विचार रखे. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में उन्होंने कहा कि मिट्टी को उपजाऊ बनाए रखने के लिए कई जरूरी कदम उठाने की जरूरत है.
धरती पर कोई ऐसा नहीं है जो मिट्टी में जैविक तत्व को बढ़ाने के खिलाफ है, न तो उर्वरक उद्योग, न ही कीटनाशक उद्योग... हर कोई इसके पक्ष में है क्योंकि समृद्ध मिट्टी ही हमारे समृद्ध जीवन की बुनियाद है. स्वस्थ मिट्टी और स्वस्थ जीवन जटिलता से जुड़े हुए हैं. ईशा फाउण्डेशन के संस्थापक सद्गुरु ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच 2022 में 'शहरों का भविष्य' कार्यक्रम में ये बातें कहीं.
कार्यक्रम में भाग ले रहे 150 देशों के प्रतिनिधियों से एक अपील में सद्गुरु ने मिट्टी के स्वास्थ्य को पुनर्जीवित करने की महत्वपूर्ण आवश्यकता के बारे में बात की. उन्होंने शहरों की ओर पलायन कम करने और धरती की दीर्घकालिक खुशहाली को सुनिश्चित करने के लिए इसे किसानों के लिए लाभकारी बनाने पर जोर दिया, ताकि खाद्य सुरक्षा के हित में वे अपनी जमीनों पर खेती करते रहें.
सद्गुरु ने कार्यक्रम में खराब हो चुकी जमीन को एक बार फिर काम में लेने के लिए अपने 'वन बिल्डिंग सिटी' के विचार रखे. उन्होंने कहा कि बिल्डरों को शहरों में भीड़ कम करने के लिए बाहरी इलाकों में जाने और उसे आंशिक रूप से इंसानी निवास के लिए विकसित करने को कहा, जहां पर्याप्त जमीन है.
उन्होंने 50 एकड़ जमीन पर एक एकड़ में घर बनाने का प्रस्ताव रखा. सदगुरु ने कहा कि आप 50 से 100 मंजिल तक बना सकते हैं, बाकी 49 एकड़ पूरी तरह से इको-फ्रेंडली जंगल होगा और पर्याप्त खेती होगी. अगर आप चाहें, तो आप उस समुदाय की जरूरत के लिए पर्याप्त फल और सब्जी उगा सकते हैं.
उन्होंने कहा कि इस शहर में 10,000 लोग तक रह सकते हैं; हम इसे 10,000 पर सीमित कर सकते हैं. सदगुरु ने आगे कहा कि 1 करोड़ आबादी वाला शहर बड़ा एक झमेला है.
सद्गुरु ने कहा कि दुनिया का 72 प्रतिशत निवेश बस 31 शहरों में है. इससे शहरी केंद्र लोगों के वहां जाने के लिए चुंबक का काम करते हैं और उसे ज्यादा से ज्यादा बेतरतीब और बेतुका बनाते हैं. इस दौरान उन्होंने निवेश को मौजूदा भीड़ भरे शहरी केंद्रों से हटाने, और ग्रामीण इलाकों के शहरीकरण करने को कहा.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










