
धनबाद अग्निकांड : झारखंड हाई कोर्ट ने आशीर्वाद टावर में हुए अग्निकांड पर लिया संज्ञान, 2 फरवरी को होगी सुनवाई
AajTak
धनबाद अग्निकांड के मामले पर झारखंड हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया है. इस मामले की सुनवाई 2 फरवरी को होगी. आपको बता दें कि आशीर्वाद टावर में लगी भीषण आग की चपेट में आने से 15 लोगों की मौत हो गई थी. जिस अपार्टमेंट में आग लगी थी, उसमें रहने वाले सुबोध श्रीवास्तव की बेटी की शादी थी.
झारखंड हाई कोर्ट ने धनबाद के आशीर्वाद टावर में हुए अग्निकांड के मामले पर संज्ञान लिया है. कोर्ट इस मामले की सुनवाई 2 फरवरी को करेगा. यह सुनवाई कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह और जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ में होगी. अग्निकांड के इस घटना में 15 लोगों की मौत हो गई है.
दरअसल, बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के आशीर्वाद टावर में मंगलवार देर शाम आग लग गई थी. इसमे 15 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग झुलस गए थे. मरने वालों में 11 महिला और 3 बच्चे समेत 15 लोग शामिल हैं. अपार्टमेंट के जिस फ्लैट में आग लगी थी, उसकी बालकनी से कई लोग लटकते हुए भी नजर आए थे.
अपार्टमेंट में रहने वाले सुबोध श्रीवास्तव की बेटी की थी शादी
जानकारी के मुताबिक, जिस अपार्टमेंट में आग लगी थी, उसमें रहने वाले सुबोध श्रीवास्तव की बेटी की शादी थी. विवाह समारोह में भाग लेने के लिए बाहर से रिश्तेदार भी आए थे. परिवार समेत अपार्टमेंट के लोग शादी की तैयारी में लगे हुए थे. इसी दौरान एक चिंगारी ने इतना विकराल रूप ले लिया कि अपार्टमेंट भीषण आग की चपेट में आ गई.
घर में हुए हादसे से बिल्कुल अंजान थी दुल्हन
मरने वालों में दुल्हन की मां, दादा और चाची के अलावा कई लोग शामिल हैं. वहीं, दुल्हन इस बात से बिल्कुल अंजान थी कि उसके घर में इतना बड़ा हादसा हो गया है. परिजनों ने उसे बताया ही नहीं कि उसके मां, दादा और चाची की मौत हो गई है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










