
दौलत, शोहरत और दबंगई का नशा... दहला देगी मोराबी की इस रानीबा की करतूत, ऐसे पहुंची हवालात
AajTak
एक तरफ पीड़ित नौजवान के जिस्म पर उभरे मारपीट और ज्यादती के दर्दनाक निशान. और दूसरी तरफ इस निशान के लिए जिम्मेदार वो हसीन चेहरा. जिसे लोग रानीबा के नाम से जानते हैं. वैसे उसका पूरा नाम विभूति पटेल उर्फ रानीबा है.
गुजरात की एक दबंग महिला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है. वो सोशल मीडिया में तरह-तरह के रील्स शेयर करती है. लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है कि वो दबंग महिला खुद सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. वजह ये है कि उस महिला ने अपने एक दलित कर्मचारी को बुरी तरह से पीटा. वह इस बात से बेखबर थी कि उसकी इस करतूत को कोई और कैमरा रिकॉर्ड कर रहा है.
एक तरफ पीड़ित नौजवान के जिस्म पर उभरे मारपीट और ज्यादती के दर्दनाक निशान और दूसरी तरफ इस निशान के लिए जिम्मेदार वो हसीन चेहरा, जिसे लोग रानीबा के नाम से जानते हैं. वैसे उसका पूरा नाम विभूति पटेल उर्फ रानीबा है. जो कोई भी उस महिला को देखता है, तो पहली नजर में कोई भी ये सोचने पर मजबूर हो जाएगा कि भला यह महिला ऐसा कैसे कर सकती है.
कहने का मतलब ये कि अगर किसी नौजवान के साथ इतनी बर्बरता हुई है, तो उस अत्याचार से भला उस खूबसूरत और एलीट सी दिखने वाली महिला का क्या वास्ता? लेकिन इससे पहले कि इस लड़के के साथ इन रानी साहिबा की करतूत आपको बताएं, आइए पहले इनकी तस्वीरों और वीडियोज के बारे में सुन लें. कहीं हाई एंड कारों के साथ इतराती रानीबा, तो कहीं आग से खेलती रानीबा. रानीबा की ये अदाएं और हरकतें ही इस बात कि झलक दे जाती हैं कि उसका खुद के बारे में क्या खयाल है? लेकिन इसी रानीबा ने इस लड़के साथ जो कुछ किया है, उससे सुनने और जानने के बाद किसी का भी चौंक जाना लाजिमी है.
तो सुनिए उस नौजवान के साथ जो मारपीट और ज्यादती हुई है, उसकी जिम्मेदार यही महिला है. पैसे और पावर में रानीबा और उसकी चांडाल चौकड़ी कुछ इतनी पागल हो गई थी कि उन्होंने न सिर्फ पगार मांगने पर एक लड़के को बुरी तरह पीटा, बल्कि उसके मुंह में जूते तक डाल दिए. ये कहानी है गुजरात के मोरबी जिले की, जहां एक नौजवान के साथ एक लड़की ने कुछ ऐसी हरकत की है कि उसकी हालत देख कर पुलिसवाले भी हैरत में पड़ गए और इस जुल्मो सितम के पीछे कुछ और नहीं बल्कि महज 15 दिन की पगार जैसी एक मामूली वजह थी.
असल में नीलेश किशोरभाई दलसानिया नाम के इस नौजवान ने रानीबा इंडस्ट्री के एक्सपोर्ट डिविजन में नौकरी पाई थी. उसने 2 अक्टूबर को काम पर जाना शुरू किया, लेकिन किसी वजह से उसे 18 अक्टूबर को काम से निकाल दिया गया. नीलेश की माने तो कंपनी के मुलाजिमों को सैलरी महीने की पांचवीं तारीख को मिलती है, उसने अपनी सैलरी के लिए कुछ दिनों तक इंतजार किया. जब उसकी बकाया सैलरी उसे नहीं मिली तो उसने 6 नवंबर को कंपनी की ऑनर विभूति पटेल उर्फ रानीबा को कॉल किया. रानीबा ने उसे चेक करके सैलरी के बारे में जानकारी देने की बात कही.
इससे पहले कि रानीबा उसे कुछ बताती, ओम पटेल नाम के एक शख्स ने उल्टा उसे फोन कर धमकाना शुरू कर दिया. उसने खुद को रानीबा का भाई बताया और कहा कि न तो वह सैलरी मांगने की गलती करे और ना ही उसकी बहन को फोन करे. इस पर नीलेश अपने भाई और पड़ोसियों के साथ रानीबा इंडस्ट्री में पहुंचा, लेकिन वहां उसे पैसे दिए जाने की जगह रात को ओम पटेल ने कुछ लोगों के साथ पकड़ लिया और घसीट कर विभूति पटेल उर्फ रानीबा के पास लेकर गया जहां उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



