
दोस्त के साथ होना चाहता था फिजिकल... इनकार करने पर कत्ल, सूटकेस में बंद लाश नाले में मिली
AajTak
योगेश और शशांक की मुलाकात पार्टी में हुई थी. दोनों में दोस्ती हो गई और मुलाकातें होने लगीं. योगेश को नौकरी की तलाश थी. शशांक ने उसे मिलने बुलाया और सेक्स की डिमांड करने लगा. योगेश ने मान किया था. शशांक ने गोली मारकर योगेश की हत्या कर दी थी.
दिल्ली में युवक की पहले तो गोली मारकर हत्या की गई फिर उसके शव को सूटकेस में रखकर नाले में फेंक दिया गया. पुलिस ने मामले की जांच की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया. सामने आया है आरोपी ने युवक से सेक्सुअल फेवर मांगा था, लेकिन जब युवक ने आरोपी की इच्छा पूरी नहीं तो उसने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी थी और शव को सूटकेस में रखकर नाले में फेंक दिया था. हत्या में उपयोग हथियार और खून से सने कपड़ों को यमुना नदी में बहा दिया था. आरोपी एमबीए का छात्र है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
दरअसल, 10 जुलाई को अंबेडकर नगर थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका बेटा 32 साल योगेश कुमार 9 जुलाई की सुबह करीब साढ़े दस बजे नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाने का कहकर निकला था और वापस नहीं लौटा है. पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया था कि वह अपने परिवार के साथ मदनगीर इलाके में रहता है.
साथ ही उसने बताया था कि योगेश को रिहा करने के लिए अज्ञात नंबर से 20 लाख रुपए की फिरौती का कॉल आया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए योगेश की गुमशुदगी का केस दर्ज किया था और डीसीपी ने पुलिस की कई टीमें गठित कर योगेश की तलाश में लगा दी थीं.
योगेश के परिवार और जानने वालों से की गई थी पूछताछ
पुलिस ने जांच के दौरान पीड़ित के परिवार के अन्य सदस्यों, जानने वालों से योगेश के बारे में पूछताछ की थी. यह भी पता लगाया था कि योगेश की किसी से दुश्मनी तो नहीं है. साथ ही योगेश के दोस्तों से भी पूछताछ की गई थी. साथ ही योगेश के मोबाइल की कॉल डिटेल निकालने के लिए साइबर टीम की मदद भी ली गई थी.
बिहार के सुपौल का था फिरौती के लिए किए गए कॉल का नंबरयोगेश के पिता को जिस मोबाइल फोन से फिरौती की कॉल आई थी, पुलिस ने उस नंबर को भी सर्विलांस पर लगा दिया था. परिवार को 17 जुलाई को फिर से फिरौती का फोन आया और 15 लाख रुपए देने की बाच की गई. कॉल आने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दिल्ली के पालिका बाजार, कनॉट प्लेस और गुरुग्राम के जीआईपी मॉल इलाके में छापेमारी की. मगर, पता चला कि कॉल करने वाला गुमराह करने की कोशिश कर रहा है. पुलिस को पता चला कि फिरौती के लिए कॉल के लिए इस्तेमाल किए गए नंबर बिहार के सुपौल में एक्टिव हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




