
दोस्ती में दगा: गर्लफ्रेंड को खुश करने अपने ही दोस्त को लूटा, फिर पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी, ऐसे हुआ खुलासा...
Zee News
आरोपी आसिफ ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी प्रेमिका को गिफ्ट देने व खुश करने के लिए राहुल से गहने लूटे थे और उस पर पत्थरों से हमला किया था.
अनूपपुर: लड़की के प्यार में पागल एक युवक कातिल बन गया. अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने और उसे महंगा गिफ्ट देने के लिए युवक ने अपने दोस्त की हत्या कर दी. यह पूरा मामला भालूमाडा थाना क्षेत्र से सामने आया है. आरोपी आसिफ खान ने 1 फरवरी 2021 के दिन अपने दोस्त राहुल से जेवरात और मोबाइल लूटा और फिर उस पर जानलेवा हमला कर दिया. घटना के तुरंत बाद राहुल को बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 20 मार्च को उसने दम तोड़ दिया. मामले का खुलासा करते हुए भालूमाड़ा पुलिस ने बताया कि 1 फरवरी 2021 को भालूमाड़ा थाना में फरियादी मोतीलाल कोल ने शिकायत दर्ज करवाई थी. शिकायत में बताया गया था कि उसके नाती राहुल गोटिया उम्र 21 वर्ष निवासी गणेश चौक जमुना पर अज्ञात आरोपी ने पत्थरों से हमला कर उसे घायल कर दिया है. बाद में बिलासपुर यूनिटी अस्पताल में इलाज के दौरान 21 मार्च को उसके नाती राहुल की मौत हो गई.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










