
दोस्ती, न्यूड वीडियो... हनी ट्रैप में फंसा कर शख्स से मांगे 50 लाख, पैसे लेते महिला और वकील गिरफ्तार
AajTak
सूरत में हनी ट्रैप का मामला सामने आया, जिसमें महिला हेतल बेन चौहान और वकील अभिषेक सेठिया ने शख्स हेमंतकुमार पंचाल से 50 लाख रुपए की वसूली की साजिश रची. क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाकर 20 लाख रुपए रंगे हाथों जब्त किए और दोनों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों को फरार घोषित किया गया है.
गुजरात की आर्थिक राजधानी सूरत में हनी ट्रैप का बड़ा मामला सामने आया है. क्राइम ब्रांच की टीम ने जाल बिछाकर हनी ट्रैप में फंसाकर 20 लाख रुपए ऐंठने वाली महिला हेतल बेन चौहान और उसके साथी वकील अभिषेक कुमार सेठिया को गिरफ्तार किया है. वहीं, इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों को फरार घोषित किया गया है.
भावेश रोजिया (डीसीपी सूरत क्राइम ब्रांच) के मुताबिक, शिकायतकर्ता हेमंतकुमार मनहरलाल पंचाल ने बताया कि हेतलबेन चौहान ने उससे दोस्ती कर WhatsApp पर उसके न्यूड वीडियो इकट्ठा किए और उसे झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दी. इसके बाद वह अपने साथियों के साथ 50 लाख रुपये की अवैध वसूली की योजना बनाने लगी. हेमंतकुमार की जानकारी के बिना अलग-अलग जगहों पर मीटिंग कर 42.50 लाख रुपये की वसूली तय की गई.
यह भी पढ़ें: गुजरात: AAP विधायक गोपाल इटालिया पर फेंका गया जूता, बीजेपी-कांग्रेस पर भड़के केजरीवाल
शनिवार की शाम को हेमंतकुमार ने 20 लाख रुपए एक बैग में रखे और सूरत के VR मॉल की तीसरी मंजिल पर फूड जोन में हेतलबेन और अभिषेक सेठिया को मिलने बुलाया. तभी गुप्त रूप से वहां मौजूद क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया. आरोपियों के पास से 20 लाख रुपए नकद और 85 हजार रुपए मूल्य का कीमती सामान भी जब्त किया गया.
हनी ट्रैप की साजिश का खुलासा
सूरत क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया कि हेतल बेन चौहान विधवा होने के कारण अकेले जीवन यापन कर रही थी और हेमंतकुमार पंचाल से उसके अच्छे आर्थिक हालात के कारण लाभ उठाना चाहती थी. उसने शिकायतकर्ता से करीबी संबंध बना लिए और वीडियो कॉल के दौरान उसके न्यूड वीडियो चुपके से रिकॉर्ड किए.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










