
दोस्ती, ड्रग्स और फिर कत्ल... कैसे 9 देशों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना था 'बिकिनी किलर' शोभराज
AajTak
साल 2003 से नेपाल की जेल में बंद चार्ल्स शोभराज की रिहाई के आदेश आज सुप्रीम कोर्ट ने दे दिए. चार्ल्स शोभराज कोई आम कैदी नहीं है. उसकी कहानी इतनी दिलचस्प है कि कई फिल्मकारों ने उसपर फिल्म और वेबसीरीज बनाई हैं. उसके गुनाहों के किस्से तो दिलचस्प हैं ही लेकिन उतनी ही दिलचस्प है उसके नाम की कहानी.
'बिकिनी किलर' के नाम से मशहूर चार्ल्स शोभराज का नाम आज एक बार फिर खबरों में आ गया. वजह रही चार्ल्स शोभराज की रिहाई. साल 2003 से नेपाल की जेल में बंद चार्ल्स शोभराज की रिहाई के आदेश आज सुप्रीम कोर्ट ने दे दिए. नेपाल सुप्रीम कोर्ट के जज सपना प्रधान मल्ला और तिल प्रसाद श्रेष्ठ की बेंच ने शोभराज को रिहा करने का आदेश दिया. शोभराज ने जेल से रिहा होने के लिए याचिका दायर की थी. उसका कहना था कि वह निर्धारित समय से ज्यादा समय तक जेल में बंद है इसलिए उसे रिहा कर दिया जाए. नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने उसकी अर्जी स्वीकार कर ली और इसी आधार पर चार्ल्स शोभराज को जेल से रिहा करने का आदेश दे दिया. जुर्म की दुनिया में चार्ल्स शोभराज एक जाना माना नाम है. चार्ल्स शोभराज पर नेटफ्लिक्स पर एक डॉक्यूमेंट्री भी रिलीज हो चुकी है. क्राइम के अलावा चार्ल्स शोभराज कई कारणों से चर्चा में रहा है. वो अपनी चार्मिंग पर्सनेलिटी और डैशिंग लुक के लिए हमेशा ही चर्चा में रहा. वो जेल में रहकर भी बाकी कैदियों से अलग मालूम पड़ जाता है.
कौन है चार्ल्स शोभराज?
वियतनाम मूल के चार्ल्स शोभराज का जन्म 1944 में वियतनाम के Ho Chi Minh शहर में हुआ था. उसकी मां वियतनाम की और पिता भारतीय मूल के थे. चार्ल्स का असली नाम Hatchand Bhaonani Gurumukh Charles Sobhraj है. चार्ल्स की जिंदगी के कुछ साल एशिया और फ्रांस में गुजरे. शोभराज की मां वियतनाम से थी और पिता एक सिंधी हिंदुस्तानी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चार्ल्स के मां-बाप ने शादी नहीं की थी. चार्ल्स की मां वियतनाम में तैनात फ्रांस के एक फौजी लेफ्टिनेंट से मिली. फौजी ने उन दोनों को अपनाया और इस तरह चार्ल्स को फ्रांस की नागरिकता मिली.
चार्ल्स युवावस्था से ही जुर्म की दुनिया में दाखिल हो गया था. साल 1963 में चोरी के जुर्म में शोभराज को पहली बार जेल की हवा खानी पड़ी. पहली बार वो फ्रांस के पोईसी जेल में गया था. फ्रांस का पोईसी जेल पेरिस शहर से दूर एक एकांत जगह पर था. खूंखार कैदियों के बीच चार्ल्स अपना बचाव कराटे की तकनीक के सहारे करता था. शोभराज इस जेल में चुपचाप रहता था और इशारों में चीजें मांगा करता था. जेल से छूटने के बाद चार्ल्स पेरिस की हाई-क्लास सोसायटी में लोगों को अपने जाल में फंसाने लगा.
चार्ल्स शोभराज की भारत आने की कहानी
चार्ल्स फ्रांस की जेल से तो बाहर आ गया था लेकिन वो बाहर निकलने के बाद भी जुर्म की दुनिया में एक्टिव रहा. फ्रांस में रहते हुए उसने कई घोटाले किए और काफी सारे पैसा इकट्ठे कर लिए. इसके बाद वो यूरोप छोड़कर इस्तांबुल फिर भारत आ गया था. इस बीच चार्ल्स सेंटाल नाम की महिला से शादी भी कर चुका था. शादी के बाद दोनों मिलकर पर्यटकों को लूटते और उनके पासपोर्ट्स पर दुनिया घूमते. Chantal ने मुंबई में रहते हुए अपने पहले बच्चे को जन्म दिया. बेटी ऊषा के जन्म के बाद चार्ल्स के अपराध काफी बढ़ गए. वह जेल से भाग निकलने में भी महारत हासिल कर चुका था.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



