
दोषियों की रिहाई पर बोलीं बिलकिस बानो- 20 साल पुराना सदमा फिर कहर बनकर टूटा
AajTak
बिलकिस बानो केस के सभी 11 दोषियों को रिहा कर दिया गया है. दोषियों पर बिलकिस बानो के साथ गैंगरेप करने के साथ-साथ उसके परिवार के 7 सदस्यों की हत्या करने का भी इल्जाम था. दोषियों की रिहाई पर फैसला गुजरात सरकार ने लिया है. सभी दोषियों को 2008 में अदालत की तरफ से उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी.
बिलकिस बानो मामले में 11 दोषियों को गुजरात सरकार ने जेल से रिहा कर दिया. अब इस फैसले पर बिलकिस बानो की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. बिलकिस ने कहा, '15 अगस्त 2022 को मुझपर जैसे पिछले 20 सालों का सदमा फिर से कहर की तरह टूट पड़ा, जब मैंने सुना कि जिन 11 आरोपियों ने मेरा पूरा जीवन नष्ट किया. मेरी आंखों के सामने मेरे पूरे परिवार को खत्म किया. मेरी 3 साल की बेटी मुझसे छीन ली, वो सभी रिहा कर दिए गए. अब वो आह्लाद (खुश होकर) घूम रहे हैं. ये सुनने के बाद मेरे पास कोई शब्द नहीं हैं. मैं सुन्न और खामोश सी हो गई हूं.'
उन्होंने आगे कहा कि मैं केवल इतना कह सकती हूं. क्या एक औरत को दिए गए न्याय का अंत यही है. मैंने इस देश के सबसे ऊंचे न्यायालय पर विश्वास रखा. मैंने इस व्यवस्था पर विश्वास रखा. मैं धीरे-धीरे अपने सदमे के साथ जीना सीख रही थी. लेकिन इन 11 आरोपियों की रिहाई ने मुझसे मेरी शांति छीन ली और न्याय की व्यवस्था पर मेरे भरोसे को हिला दिया है.
बिल्किस बानो ने कहा कि मेरा दुख और ये डगमगाता विश्वास सिर्फ अपने लिए नहीं उन सब औरतों के लिए है, जो इंसाफ की तलब में अदालतों में लड़ाई लड़ रही हैं. इन आरोपियों को रिहा करने के इतने बड़े और अन्यायपूर्ण फैसले से पहले किसी ने मुझसे नहीं पूछा. मेरी सुरक्षा और बहाली के बारे में नहीं सोचा.
उन्होंने आगे कहा, 'मैं गुजरात सरकार से अपील करती हूं कि इस हानिकारक फैसले को वापस लें और शांति से, निडर होकर मेरे जीने का अधिकार मुझे वापस लौटाएं. मेरे और मेरे परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें. ये बयान बिलकिस बानो की तरफ से एडवोकेट शोभा ने जारी किया है.'
बिलकिस के पति ने क्या कहा था?
बिलकिस के पति याकूब ने कहा था कि घर पर माहौल बहुत खराब है. हम सब इस फैसले से दुखी हैं. हम पहले भी डर से साये में जी रहे थे. लेकिन अब दोषियों के जेल से रिहा होने के बाद डर और बढ़ गया है. हमें अभी तक कोई सुरक्षा नहीं मिली, हम अभी तक जगह बदल-बदल कर रहते रहे हैं. आरोपियों को दोषी ठहराए जाने के बाद वे और उनका परिवार शांति से रह रहा था. लेकिन अब डर और बढ़ गया है. हमने इस हादसे में सब कुछ गंवा दिया था. हमारी तीन साल की बेटी की जान चली गई. बिलकिस के साथ ये हादसा हुआ.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







