
देश में भुखमरी का शिकार थे 35 करोड़ लोग, तब शाहजहां बनवा रहे थे ताजमहल, बोले मनोज मुंतशिर
AajTak
मध्य प्रदेश के उज्जैन (MP Ujjain) में 'उज्जैन गौरव दिवस' की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में गीतकार मनोज मुंतशिर (Lyricist Manoj Muntashir) ने शिरकत की. उन्होंने इस दौरान मुगलों पर जमकर निशाना साधा. मनोज ने कहा कि जब देश में लोग भूख से मर रहे थे, तब मुगल बादशाह ताजमहल बनवा रहे थे.
मध्य प्रदेश के उज्जैन (MP Ujjain) आए गीतकार मनोज मुंतशिर (Lyricist Manoj Muntashir) ने मुगलों को लुटेरा बताते हुए उन पर जमकर निशाना साधा है. कार्यक्रम में मनोज मुंतशिर ने कहा कि देश में प्यार के नाम पर ताजमहल खड़ा कर दिया गया, वो भी उस समय में, जब देश में भुखमरी थी. देश में 35 लाख लोग भुखमरी से मर रहे थे.
दरअसल, मनोज मुंतशिर उज्जैन गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर हुए आयोजन में शिरकत करने आए थे. इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मुंतशिर ने कहा कि '17वीं शताब्दी में जब शाहजहां ताजमहल बनवा रहे थे, ये वो दौर था, जब भारत में 35 लाख लोग भुखमरी का शिकार होकर दम तोड़ रहे थे. ऐसे आलम में एक राजा, एक बादशाह क्या करता है.
'उस जमाने के 9 करोड़ रुपये खर्च कर दिए, मगर लोग भूखे मरते रहे'
मनोज ने कहा कि उस जमाने के 9 करोड़ रुपए एक मकबरे में खर्च कर सकता है, जिससे पूरे देश की गरीबी मिट सकती थी. एक तरफ हमने महाराजा विक्रमादित्य को देखा और एक तरफ हमने इन लुटेरे डकैतों को देखा, यह भी हमारी बदकिस्मती थी. अब ताजमहल बनवा दिया. अब हमें जबरदस्ती बाएं हाथ से इतिहास लिखने वाले यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि यह मोहब्बत की निशानी है.
'अगर ताजमहल मोहब्बत की निशानी है तो चित्तौड़ क्या है'
मुंतशिर यहीं नहीं रुके. उन्होंने कहा कि 'अगर ताजमहल मोहब्बत की निशानी है तो चित्तौड़ क्या है, जहां हमारी मां रानी पद्मिनी अपने पति राजा रतन सिंह के वियोग में जलती हुईं कुंड में कूद गईं, लेकिन अलाउद्दीन खिलजी को अपने आंचल का एक तार तक नहीं छूने दिया. उन्होंने कहा कि प्रेम की निशानी जानना है तो वह पुल देखिए, जो हमारे भगवान श्रीराम ने अपनी प्राण प्रिय पत्नी सीता को रावण के चंगुल से छुड़ाने समंदर के सीने पर बांध दिया, वो है प्रेम की निशानी.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







