
'देश को बर्बाद कर रहे हैं सेनाध्यक्ष,' जमानत मिलने के बाद बोले पूर्व पीएम इमरान खान
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान को सभी मामलों से जमानत मिल गई है. इमरान खान को 17 मई तक के लिए राहत मिली है. यानी तब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकती है. सेना प्रमुख को डर है कि सत्ता में वापस आने के बाद वह अपना पद खो देंगे, लेकिन मैं उनके खिलाफ कुछ नहीं करूंगा.
पाकिस्तान में हालात अस्थिर हैं. दिन भर चले नाटकीय घटनाक्रम के बाद पूर्व पीएम इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है, साथ ही किसी भी मामले में उनकी हर गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. यानी कि पीटीआई चीफ को 17 मई तक के लिए बड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट से बाहर आने के बाद इमरान खान मीडिया से मुखातिब हुए और पाकिस्तान में चल रहे घटनाक्रम के लिए जिम्मेदार ठहराया है.
सेनाध्यक्ष कर रहे हैं देश बरबाद पूर्व पाक पीएम ने कहा कि, यह मामला सुरक्षा का नहीं है. केवल एक आदमी है जो इसके लिए जिम्मेदार है, वह सेना प्रमुख हैं. सेना प्रमुख को डर है कि सत्ता में वापस आने के बाद वह अपना पद खो देंगे, लेकिन मैं उनके खिलाफ कुछ नहीं करूंगा. खान ने कहा कि 'मैंने उन्हें पहले भी चेताया था कि इस देश को अब गलत रास्ते पर मत ले जाना, आज जब जनता घरों से निकली तो यह उनकी जिम्मेदारी है. मुझे नहीं पता था कि लाहौर कोर कमांडर के घर में क्या हुआ, मैं जेल में बंद था.सेनाध्यक्ष ही इस देश को बर्बाद कर रहे है और इस देश को इतना नुकसान पहुंचा रहे हैं, जितना हमारे दुश्मनों ने भी नहीं पहुंचाया.'
शुक्रवार को ऐसा रहा घटनाक्रम सबसे पहले अलकादिर ट्रस्ट केस में इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने जमानत दी. इसके तुरंत बाद ऐसी खबरें आने लगीं कि पाकिस्तान में इमरजेंसी लगाई जा सकती है. इसके मद्देनजर शाम साढ़े चार बजे कैबिनेट की दोबारा मीटिंग बुलाई जाने की जानकारी भी मिली. इधर, इस्लामाबाद में कोर्ट के बाहर, पंजाब पुलिस और इस्लामाबाद पुलिस दोनों ही खड़ी थीं और दोनों में इस बात को लेकर बहस हुई कि पूर्व पीएम को गिरफ्तार कौन करेगा. हालांकि थोड़ी देर में जब अदालत से अपडेट आया तो यह मसला भी हल हो गया. असल में हाईकोर्ट से पूर्व पीएम को बड़ी राहत मिल गई, यानी उन्हें सभी केस में जमानत मिल गई. उधर, पाकिस्तान के गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा कि देश में इमरजेंसी जैसे हालात नहीं हैं. तीन दिन में हालात काबू किए जाएंगे. इसके साथ ही यह भी तय हो गया कि इमरान खान अपने घर बनी गाला भी जा सकते हैं.
3000 लोगों को पकड़ा गया पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पंजाब प्रांत में संघर्ष के दौरान 3,000 लोगों को पकड़ा गया है. पाकिस्तान पुलिस का कहना है, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस ने शुक्रवार को दावा किया कि इस हफ्ते की शुरुआत में पूर्व प्रधानमंत्री की गिरफ्तारी के बाद इमरान खान के समर्थकों और सुरक्षा एजेंसियों के बीच हुई हिंसक झड़प के दौरान महिलाओं सहित 3,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रमुख खान को भ्रष्टाचार के एक मामले में जमानत दिए जाने के बाद शुक्रवार को पंजाब प्रांत में कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में थी.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.



