
देशमुख को लेकर अपने ही दावे पर घिर गए शरद पवार, BJP ने जारी किया ये वीडियो
AajTak
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अनिल देशमुख के इस्तीफे का सवाल ही नहीं बनता है, उनपर जो आरोप लगे हैं उनमें कोई दम नहीं है. साथ ही उन्होंने मंत्री के अस्पताल में होने का दावा किया, जिसपर बीजेपी ने सवाल खड़े किए हैं.
महाराष्ट्र में उद्धव सरकार पर संकट गहराता जा रहा है. सोमवार को एक बार फिर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने इस मसले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. शरद पवार ने साफ किया कि गृह मंत्री अनिल देशमुख को इस्तीफा देने की कोई जरूरत नहीं है. लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में शरद पवार ने एक ऐसा दावा किया जिसपर वहां मौजूद मीडिया और भारतीय जनता पार्टी ने तुरंत सवाल खड़े कर दिए. दरअसल, शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अनिल देशमुख के इस्तीफे का सवाल ही नहीं बनता है, उनपर जो आरोप लगे हैं उनमें कोई दम नहीं है. इसी के साथ शरद पवार ने कहा कि जिस तारीख के बीच के आरोप लगाए गए हैं, उस वक्त 5 से 15 फरवरी तक महाराष्ट्र के गृह मंत्री अस्पताल में भर्ती थे, उसके बाद वो लंबे वक्त तक क्वारनटीन में रहे.बीजेपी ने शरद पवार को घेरा... प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब शरद पवार ने अनिल देशमुख के प्रेस कॉन्फ्रेंस में होने का दावा किया, तब तुरंत ही बीजेपी के अमित मालवीय ने ट्विटर पर अनिल देशमुख के पुराने ट्वीट को रिट्वीट कर दिया. ट्वीट के मुताबिक, अनिल देशमुख 15 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे. Sharad Pawar claims Anil Deshmukh was in hospital from 5-15 Feb and in quarantine from 16-27 Feb. But Anil Deshmukh was holding a press conference on 15 Feb... How lies fall flat! https://t.co/ceZGxFaIYz
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










