
देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र सीएम बनाकर बीजेपी किन खतरों से खेलने जा रही है? । Opinion
AajTak
महाराष्ट्र में अजित पवार का देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद के लिए समर्थन देने के बाद समझा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी कभी भी देवेंद्र फडणवीस के नाम का ऐलान कर सकती है. पर बीजेपी के लिए यह फैसला कई मुश्किलें लेकर आने वाला है.
महायुति को महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद सीएम का चुनाव मुश्किल टास्क हो गया है. महायुति गठबंधन में बीजेपी को 132 सीट मिलने के पीछे एक तरफ देवेंद्र फडणवीस की रणनीति को जिम्मेदार बताया जा रहा है वहीं एकनाथ शिंदे की लोक कल्याणकारी नीतियों का भी योगदान माना जा रहा है. समस्या यह है कि एक साथ महाराष्ट्र के दो मुख्यमंत्री बन नहीं सकते. किसी एक को तो डिप्टी सीएम बनना ही पड़ेगा. गठबंधन के एक महत्वपूर्ण सहयोगी अजित पवार ने मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम का समर्थन किया है. पर शिवसेना की ओर से लगातार बिहार मॉडल लागू करने की बात की जा रही है. शिवसेना के सांसदों और विधायकों ने एकनाथ शिंदे के लिए बैटिंग तेज कर दी है. पर देवेंद्र फडणवीस के जिस तरह आरएसएस और बीजेपी आलाकमान की नेचुरल चॉइस होने की जानकारी सामने आ रही है उससे उनके सीेएम बनने की संभावना को बल मिल रहा है. पर फडणवीस के नाम पर इतनी जल्दी फैसला न होने के पीछे ये तीन कारण महत्वपूर्ण बताए जा रहे हैं.
1- ओबीसी वोट की राजनीति और सीएम ब्राह्मण
भारतीय जनता पार्टी का पिछले दशक का इतिहास बताता है कि किसी भी संवैधानिक पोस्ट पर नियुक्ति में टैलेंट से अधिक सोशल इंजीनियरिंग को महत्व दिया गया है. इस तरह देखा जाए तो बीजेपी इस बात से वाकिफ है कि सरकार का चेहरा ओबीसी हो तो ही बेहतर है. भाजपा सरकार ने राष्ट्रपति और राज्यपालों तक की नियुक्तियों में भी पिछड़े -दलित और एससी को तवज्जो दी है. देवेंद्र फडणवीस को ऐसे समय में सीएम बनाने की बात हो रही है जब राहुल गांधी जाति जनगणना को लेकर अभियान चलाए हुए हैं.
कांग्रेस लगातार यह कह रही है कि बीजेपी सवर्णों और अमीरों के हितों का ख्याल रखने वाली पार्टी है. इसके साथ ही जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी हिस्सेदारी की बात हो रही है. ऐसी दशा में महाराष्ट्र जैसे राज्य में बीजेपी अगर एक ब्राह्मण को मुख्यमंत्री बनाती है तो इसका नरेटिव निश्चित ही गलत जाएगा. अभी कुछ महीने बाद ही बिहार और दिल्ली में चुनाव होने वाले हैं. बिहार में पार्टी का ओबीसी चेहरा दिखाकर ही सफलता दर्ज की जा सकती है. और इस बार बिहार बीजेपी के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण होने वाला है.अगर महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सीएम बन जाते हैं तो बिहार में बीजेपी के खिलाफ यह नरेटिव सेट किया जाएगा कि वोट पिछड़ों का लेकर एक ब्राह्मण की ताजपोशी की गई.
2-एकनाथ शिंदे की नाराजगी कभी भी पड़ सकती है भारी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में एकनाथ शिंदे को 57 सीटों पर सफलता मिली है. अजित पवार के पास 41 विधायक हैं. पिछले पांच साल में जिस तरह की राजनीति महाराष्ट्र में देखने को मिली है उसका लब्बोलुआब यह है कि कुर्सी के लिए यहां कुछ भी हो सकता है. अजित पवार के भरोसे अगर बीजपी रहती है तो उसकी बेवकूफी ही कही जाएगी. अगर बीजेपी एकनाथ शिंदे को नाराज करके देवेंद्र फडणवीस को सीएम बना देती है तो महाराष्ट्र में एक बार फिर से असंतुष्टों वाला माहौल बन जाएगा.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



