
देवघर में नासिक के दो साइबर ठग गिरफ्तार, किराये पर कमरा लेकर लोगों को बना रहे थे शिकार
AajTak
झारखंड के देवघर में पुलिस ने नासिक के रहने वाले दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी देवघर में किराये पर कमरा लेकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे. ये लोग नकली बैंक अधिकारी बनकर ग्राहकों की निजी जानकारी जुटाते थे और फिर उनके बैंक खातों से ठगी किया करते थे. आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं.
साइबर ठगी के एक मामले में देवघर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले दो साइबर ठगों को देवघर और जसीडीह से गिरफ्तार किया गया है. इनकी गिरफ्तारी कुंडा थाना क्षेत्र से की गई है.
गिरफ्तार किए गए साइबर अपराधियों से पुलिस ने मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड और एटीएम भी बरामद किया है. इस मामले को लेकर देवघर पुलिस ने बताया कि आरोपी टेलीग्राम के माध्यम से फर्जी लिंक भेजकर नया क्रेडिट कार्ड लेने के लिए नकली बैंक अधिकारी बनकर उनसे खातों की जानकारी लेते थे.
आरोपी बैंक अधिकारी बनकर गोपनीय जानकारी हासिल करते थे. हैरानी की बात ये है कि देवघर में दूसरे राज्यों से आकर साइबर अपराधी किराये पर कमरा लेकर साइबर ठगी की घटना को अंजाम दे रहे थे.
देवघर पुलिस ने बताया कि हम साइबर क्राइम के खिलाफ लागातार कार्रवाई कर रहे हैं. अपराधियों की गिरफ्तारी हो रही है. अधिकारियों ने लोगों से भी थोड़ा सचेत रहने का आग्रह किया है और अपनी निजी जानकारी किसी से शेयर नहीं करने का आग्रह किया है. पुलिस ने कहा है कि ठगी का शिकार होने पर लोगों को तुरंत साइबर थाने से संपर्क करना चाहिए.
बता दें कि अभी 15 दिनों पहले भी पलामू में पुलिस ने साइबर फ्रॉड के मामले को लेकर बड़ी कार्रवाई की थी. रात में एक मकान में छापेमारी कर पुलिस ने दस आरोपियों को अरेस्ट किया था. अधिकारियों का कहना है कि ये आरोपी ऑनलाइन सट्टेबाजी एप्लिकेशन के जरिए लोगों को फंसाते थे. फिर उनके साथ धोखाधड़ी करते थे. एजेंसी के अनुसार, पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक स्थान पर कुछ साइबर क्रिमिनल मौजूद थे, जो लोगों के साथ धोखाधड़ी कर लोगों को नुकसान पहुंचा रहे थे. सूचना के बाद पुलिस की टीमों ने अपने स्तर से जानकारी की इकट्ठा की जिसके बाद छापेमारी की गई. इस दौरान मौके से 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







