
देबिना-गुरमीत का बेडरूम है 'इंस्टाग्राम परफेक्ट', देखें घर की शानदार फोटोज
AajTak
टीवी के राम और सीता यानी देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी भी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखते हैं. अपने नए ब्लॉग वीडियो में देबीना ने अपने बेहद खूबसूरत बेडरूम का टूर करवाया है. आइए देखें अंदर से कैसा नजर आता है देबीना-गुरमीत का घर.
फिल्मी सितारों के फैंस उनकी फिल्मों के ही नहीं बल्कि अपने स्टार्स के फैशन से लेकर उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी हर चीज को फॉलो करते हैं. स्टार्स का घर अंदर से कैसा नजर आता है, इस बात को लेकर अधिकांश फैंस में एक्साइटमेंट रहती है. टीवी के राम और सीता यानी देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी भी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखते हैं. अपने नए ब्लॉग वीडियो में देबीना ने अपने बेहद खूबसूरत बेडरूम का टूर करवाया है. आइए देखें अंदर से कैसा नजर आता है देबीना-गुरमीत का घर. देबीना बनर्जी का बेडरूम व्हाइट और लाइट पिंक शेड से पेंट किया गया है. उनके कमरे की हर चीज या तो सफेद है या फिर लाइट शेड की है. देबीना और गुरमीत के इस कमरे को 'इंस्टाग्राम परफेक्ट' पिक्चर कहना गलत नहीं होगा.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












