
देखें नेताजी सुभाष चंद्र बोस की वह झांंकी, जिसे लेकर केंद्र और पश्चिम बंगाल आमने-सामने
AajTak
नेताजी बोस की झांकी (Tableau) को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार और केंद्र सरकार के बीच ठन गई है. दरअसल पश्चिम बंगाल सरकार नेताजी की झांकी को गणतंत्र दिवस के परेड में शामिल कराना चाहती थी. लेकिन केंद्र सरकार ने इस झांकी को रिजेक्ट कर दिया. आपको बता दें, अब नेताजी की ये झांकी गणतंत्र दिवस के दिन कोलकाता में रेड रोड की परेड में दिखाया जाएगा. इस टैब्लो को Information and cultural डिपार्टमेंट के द्वारा तैयार किया गया है. एक विशाल ट्रक के ऊपर इस झांकी को बनाया गया है, जिसमें महात्मा गांधी, भगत सिंह, रविंद्रनाथ टैगोर समते देश के कई महापुरुषों की तस्वीर लगी हुई है. देखें ये वीडियो.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












