
दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान नेहा धूपिया को हुआ था कोविड-19, बोलीं- महर से दूर जमीन पर सोती थी
AajTak
नेहा ने आगे कहा कि मैं पूरा दिन मास्क लगाकर रखने लगी. मैं जमीन पर सोती थी, मेहर से दूर. मैं प्रेग्नेंट थी, क्योंकि इस दौरान आपको एक पोजीशन में सोना होता है, ऐसे में मुझे जमीन पर सोते देख मेहर कहती थी कि मम्मी बेड पर इतनी सारी जगह है आप यहां सो.
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया जल्द ही दूसरे बेबी को जन्म देने वाली हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब वह दूसरी बार प्रेग्नेंट हुईं तो वह कोविड-19 की चपेट में आ गई थीं. इस समय को याद करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि वह पूरा दिन मास्क लगाकर रहती थीं और बेटी मेहर से दूर सोती थीं, वह भी जमीन पर. बता दें कि नेहा धूपिया ने एक्टर अंगद बेदी संग मई 2018 में सात फेरे लिए थे. शादी के कुछ ही महीनों बाद एक्ट्रेस ने मेहर को जन्म दिया था.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












