
दूल्हे के साथ दुल्हन ने किया इरोटिक डांस, हैरान रह गए गेस्ट
AajTak
एक दुल्हन ने शादी के मौके पर दूल्हे के साथ इरोटिक डांस किया. उनका वीडियो टिकटॉक पर वायरल हो गया है. वह तीन बच्चों की मां हैं और पेशे से नर्स हैं. वीडियो में दूल्हे को डांस फ्लोर के बीचों बीच रखी कुर्सी पर बैठे देखा जा सकता है. वहीं दुल्हन, दूल्हे के ऊपर दिखाई देती हैं.
सोशल मीडिया पर एक दुल्हन के डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह शादी के मौके पर दूल्हे के साथ डांस करती नजर आ रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा कुर्सी पर बैठा है जबकि दुल्हन उसके ऊपर चढ़ते हुए नाच रही है. इसे देख शादी में आए लोग हैरान दिखाई देते हैं. इस दुल्हन का नाम नताली सैंडर्स है.
सैंडर्स तीन बच्चों की मां हैं और पेशे से नर्स हैं. उन्होंने वीडियो को अपने टिकटॉक अकाउंट से पोस्ट किया था, जो वायरल हो गया. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'जब आपने अपनी शादी पर एक से ज्यादा ड्रिंक पी हों.' इसे सोशल मीडिया पर 4.8 मिलियन लोगों ने देख लिया है. वहीं सैडर्स के पति को डांस फ्लोर के बीचों बीच रखी कुर्सी पर बैठे हुए देखा जा सकता है. वीडियो को देख लोग खूब कमेंट भी कर रहे हैं. सैंडर्स को अपनी शादी पर एकदम बिंदास अंदाज में देखा जा सकता है.
वीडियो देख क्या बोल रहे लोग?
सोशल मीडिया पर करीब 6 सेकेंड के वीडियो को देख लोग हैरान हैं. किसी को सैंडर्स का इस तरह नाचना अच्छा लग रहा है, तो कोई रिश्तेदारों के सामने ऐसा करने को गलत बता रहा है. एक ऑनलाइन यूजर ने कहा, 'आप सभी को रिसेप्शन के बाद ऐसा करना चाहिए था.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'ब्रो, बुजुर्गों के सामने ही.' तीसरे यूजर ने तंज कसते हुए कहा, 'दोनों के माता-पिता को गर्व होना चाहिए.' हालांकि कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने नताली सैंडर्स के डांस की तारीफ की है.
एक ऑनलाइन यूजर ने लिखा है, 'मैं इस बात की प्रशंसा करता हूं कि आप एक ही समय में इतनी मजबूत और ड्रंक कैसे हो गईं! मैं खुश हूं!' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अगर मेरी अगली शादी में ये नहीं हुआ, तो मुझे करनी ही नहीं है.' तीसरे यूजर का कहना है, 'यह एक मजेदार शादी होने वाली है.'

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.










