
दुल्हन को पसंद नहीं आया दोस्त का डांस, कहा- लाइमलाइट चुराकर बर्बाद किया मेरा दिन
AajTak
बिना नाम बताए एक शख्स ने अपनी कहानी साझा करते हुए कहा, वह अपनी प्रेमिका के साथ एक शादी में जा रहा था लेकिन दुर्भाग्य से उसका पैर टूट गया था, इसलिए वह एक बैसाखी के साथ थी.
आमतौर पर लोग अपने दोस्त की शादी में पहुंचकर जश्न में चार चांद लगा देते हैं और जमकर नाचते हैं. लेकिन एक शादी में दुल्हन को अपने दोस्त द्वारा ऐसा करना बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उसने अपने दोस्त और उसकी जोड़ीदार पर लाइमलाइट चुराने का आरोप लगा दिया. दुल्हन ने दोस्त के डांस को स्टंट करार दिया और इस पर नाराजगी जताई. (सांकेतिक तस्वीर/Getty) दरअसल बिना नाम बताए एक शख्स ने अपनी कहानी साझा करते हुए कहा, वह अपनी प्रेमिका के साथ एक शादी में जा रहा था लेकिन दुर्भाग्य से उसका पैर टूट गया था, इसलिए वह एक बैसाखी के साथ थी. (सांकेतिक तस्वीर/Getty) शख्स ने बताया, वह (प्रेमिका) सामान्य रूप से डांस करना पसंद करती थी, इसलिए उस दिन उसने उसे उठाया और पसंदीदा गीतों में से एक पर शादी में घुमाया. लेकिन दुल्हन इससे खुश नहीं थी और उन्होंने इस जोड़ी को यह कहते हुए मैसेज किया कि उन्होंने अपने 'स्टंट' से 'लाइमलाइट चुराकर उसका सबसे बड़ा दिन बर्बाद कर दिया. (सांकेतिक तस्वीर/Getty)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












