
दुर्गापुर गैंगरेप: पहले छात्रा से दरिंदगी, फिर 5000 रुपए का ऑफर... पीड़िता के पिता बोले- बंगाल में 'औरंगजेब का शासन'
AajTak
पश्चिम बंगाल में मेडिकल छात्रा से गैंगरेप की घटना ने राजनीतिक भूचाल ला दिया है. पीड़िता के पिता ने बंगाल की तुलना औरंगजेब के शासन से की है, तो राज्यपाल ने दूसरे पुनर्जागरण की अपील कर डाली. वहीं, ममता बनर्जी के एक बयान पर पूरे देश में गुस्सा भड़क उठा है.
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा से हुई सामूहिक बलात्कार की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है. ओडिशा के बालासोर की रहने वाली पीड़िता बीते शुक्रवार रात अपने दोस्त के साथ कॉलेज परिसर के बाहर खड़ी थी, तभी पांच युवकों ने उसे अगवा कर दरिंदगी का शिकार बना डाला. इसके बाद उसे मुंह बंद रखने के लिए आरोपियों ने पांच हजार रुपए का ऑफर भी दिया. पीड़िता ने डर की वजह से पहले मारपीट की शिकायत की, लेकिन पुलिस जांच के दौरान गैंगरेप की बात सामने आ गई. इसके बाद इस मामले ने देखते ही देखते तूल पकड़ लिया.
आसनसोल-दुर्गापुर के पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा, ''हम इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से दुखी हैं. हमने पीड़िता के परिवार को भरोसा दिलाया है कि न्याय जरूर मिलेगा. उन्हें हमारी ओर से सुरक्षा का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उन्होंने लेने से इनकार कर दिया.'' 3 आरोपियों को 12 अक्टूबर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया. सोमवार को पकड़े गए 2 आरोपियों को 9 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता ने सबसे पहले कॉलेज प्रशासन को तीन-चार लाइन का एक छोटा-सा लिखित बयान दिया था. उस बयान में उसने बस इतना लिखा था कि वो अपने एक दोस्त के साथ कैंपस के बाहर टहल रही थी, तभी कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर उनके साथ मारपीट की थी. कॉलेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया. इस बयान के आधार पर केस दर्ज करने के बाद देर रात जांच शुरू की गई.
शुरुआती छानबीन में पुलिस को पता चला कि यह वारदात बीते शुक्रवार की रात 8 बजे से 8.45 बजे के बीच हुई थी. पहले तीन युवकों ने छात्रा को घेर लिया. जब उसने मदद के लिए अपने दोस्तों को फोन करने की कोशिश की, तो उसका मोबाइल छीन लिया गया. इसके बाद दो और लोग मौके पर पहुंचे. पांचों ने मिलकर उसे अगवा कर लिया. इसके बाद पास के जंगल में ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया.
इसके बाद आरोपियों ने छात्रा को धमकाते हुए कहा कि यदि वो किसी को कुछ बताए बिना चुपचाप चली जाएगी, तो उसे पांच हजार रुपए दिए जाएंगे. इस घटना के वक्त छात्रा के साथ मौजूद उसका पुरुष मित्र भी अब पुलिस रडार पर है. उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. पीड़िता के पिता ने भी एक अलग शिकायत दर्ज कराई है. उनके अनुसार, जब बदमाशों ने उनकी बेटी को घेरा, तो दोस्त मौके से भाग गया.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







