
दुबई से आए 82 साल के NRI को ठगों ने लगाया 32 लाख का चूना, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
AajTak
आरोपियों ने उस बुजुर्ग एनआरआई को झांसे में लेकर अलग-अलग बैंक खातों में रुपये जमा करने के लिए मजबूर कर दिया. परेशान होकर पीड़ित ने आरोपियों के कहे मुताबिक बैंक खातों में 32,13,305 की रकम जमा कर दी. लेकिन बाद में उन्हें अहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई है.
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में दुबई से लौटने के बाद एक बुजुर्ग को शातिर ठगों ने लाखों रुपये का चूना लगा दिया. अपने बेटे के साथ रह रहे 82 वर्षीय एनआरआई से धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपियों ने बुजुर्ग को कई झूठे मामलों में फंसाकर गिरफ्तार करने की धमकी दी थी.
पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग एनआरआई के साथ 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई. नवी मुंबई के साइबर पुलिस स्टेशन में तैनात एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि आरोपियों ने 12 से 18 मई के बीच पीड़ित से कई बार संपर्क किया. और उन्हें दावा करते हुए कहा कि उनके खिलाफ राष्ट्र विरोधी गतिविधियों, नशीली दवाओं की तस्करी और पुलवामा हमले में शामिल होने के आरोप में मामले दर्ज किए गए हैं.
आगे आरोपियों ने पीड़िता को बताया कि इन अपराधों के लिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. यह बात सुनकर उस बुजुर्ग के होश उड़ गए. फिर आरोपियों ने उनके साथ व्हाट्सएप चैट करते हुए खुद को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का अधिकारी बताया. बुजुर्ग शख्स उनके झांसे में आ गए. फिर शातिर जालसाजों ने उन्हें कुछ फर्जी दस्तावेज और एक गोपनीयता समझौता भेजा.
कहानी यहीं खत्म नहीं हुई, फिर आरोपियों ने उस बुजुर्ग एनआरआई को अलग-अलग बैंक खातों में 32,13,305 रुपये जमा करने के लिए मजबूर कर दिया. परेशान होकर पीड़ित ने आरोपियों के कहे मुताबिक बैंक खातों में ये रकम जमा कर दी. लेकिन बाद में उन्हें अहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई है.
जिले के एक पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि रविवार को पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश, प्रतिरूपण और आपराधिक धमकी के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







