
'दुनिया में आर्थिक स्वार्थ की नीतियां... दबाव कितना भी आए, हम रास्ता निकालेंगे', गुजरात में बोले PM मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में रोड शो के बाद करोड़ों रुपए की लागत वाली कई योजनाओं का उद्घाटन किया. यह प्रोग्राम अहमदाबाद के खोडलधाम मैदान में आयोजित हुआ.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अहमदाबाद में एक भव्य रोड शो किया, इस दौरान पूरे रास्ते भारी भीड़ उमड़ी रही. इसके बाद, प्रधानमंत्री ने 5,400 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित किया. यह कार्यक्रम अहमदाबाद के खोडलधाम मैदान में हो रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, "मॉनसून के इस सीजन में गुजरात में भी कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है. देश में भी जिस प्रकार से बादल फटने की एक के बाद एक घटनाएं हो रही हैं, जब टीवी पर विनाशलीला देखते हैं, तो अपने आप को संभालना मुश्किल हो जाता है. मैं सभी प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं."
LIVE: PM Shri @narendramodi holds a roadshow in Ahmedabad, Gujarat. https://t.co/aAEvk26eMf
उन्होंने आगे कहा कि प्रकृति का ये प्रकोप पूरे मानव जाति और देश के लिए चुनौती बना हुआ है. केंद्र सरकार सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर राहत और बचाव के काम में जुटी हुई है.
'दो मोहन की धरती गुजरात...'
नरेंद्र मोदी ने कहा, "गुजरात की ये धरती दो मोहन की धरती है. एक सुदर्शन चक्रधारी मोहन यानी हमारे श्रीकृष्ण, दूसरे चरखाधारी मोहन यानी साबरमती के संत पूज्य बापू. भारत आज इन दोनों के दिखाए रास्ते पर चल करके निरंतर सशक्त होता जा रहा है. सुदर्शन चक्रधारी मोहन ने हमें सिखाया है कि देश और समाज की रक्षा कैसे करते हैं. उन्होंने सुदर्शन चक्र को न्याय और सुरक्षा का कवच बनाया है, जो दुश्मन को पाताल में भी खोजकर सज़ा देता है. और यही भाव आज भारत के फैसलों में भी देश अनुभव कर रहा है, दुनिया भी अनुभव कर रही है."

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










