
दुनिया भर में भारतवंशियों की धाक! ऋषि सुनक ही नहीं, ये भारतीय नेता भी चला रहे हैं देश
AajTak
भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री होंगे. ऋषि सुनक ने यूके का प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रच दिया है. भारत में भी उनकी जीत पर काफी खुशी मनाई जा रही है. खास बात है कि ऋषि सुनक के अलावा भी वैश्विक स्तर पर कई ऐसे चेहरे हैं, जो भारतीय मूल के होकर अपने देशों की सत्ता में अहम भूमिका निभा रहे हैं.
दिवाली के मौके पर भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रच दिया है. यूके में सियासी उलटफेर के बीच सिर्फ 45 दिन ही प्रधानमंत्री रह पाईं लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद ऋषि सुनक ने कंजर्वेटिव नेताओं के भारी समर्थन के साथ पीएम की रेस जीत ली. उनके सामने चुनाव लड़ने वालीं पेनी मोरडॉन्ट को काफी कम सांसदों का समर्थन मिला, जिसके बाद उन्होंने चुनाव से पीछे हटने का ऐलान कर दिया.
रविवार को चुनाव से पहले ऋषि सुनक की दावेदारी उस समय और मजबूत हो गई थी, जब पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन ने प्रधानमंत्री बनने की रेस से बाहर हो गए थे. बोरिस जॉनसन के हटते ही ऋषि सुनक का सीधा मुकाबला पेनी से रह गया था, जो शुरुआत से ही उनके सामने ज्यादा मजबूत नहीं मानी जा रही थीं.
ऋषि सुनक की जीत पर भारत में भी जश्न का माहौल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है. सबसे खास बात है कि ऋषि सुनक हिंदू धर्म से ताल्लुक रखने वाले पहले नेता हैं, जो ब्रिटेन की सत्ता पर राज करेंगे. हालांकि, वैश्विक स्तर पर सिर्फ ऋषि सुनक के साथ-साथ भारतीय मूल के कई और भी ऐसे चेहरे हैं, जिन्होंने भारत के नाम को आगे बढ़ाया है.
लियो वराडकर भारतीय मूल के लियो वराडकर आयरलैंड में बड़े नेता हैं, जो मौजूदा समय में सरकार में अहम मंत्री पद संभाल रहे हैं. वे साल 2017 से लेकर 2020 तक आयरलैंड के रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं. लियो का जन्म डबलिन में हुआ, जबकि उनके पिता अशोक का जन्म मुंबई में हुआ था. 1960 के दशक में लियो के पिता यूके आ गए थे.
वेवल रामकलावन भारतीय मूल के वेवल रामकलावन सेशेल्स के बड़े राजनेता हैं, जो 26 अक्टूबर 2020 को सेशेल्स के राष्ट्रपति बने थे. राष्ट्रपति बनने से पहले वेवल रामकलावन विपक्षी नेता और कई बार सांसद भी रह चुके हैं. वेवल रामकलावन की जड़ें भारत के बिहार से जुड़ी हुई हैं. वेवल के दादा बिहार के गोपालगंज जिले के थे. वेवल पुजारी भी रह चुके हैं और पिछले दो दशकों से राजनीति में पूरी तरह एक्टिव हैं.
मोहम्मद इरफान अली 2 अगस्त साल 2020 को मोहम्मद इरफान अली ने साउथ अमेरिका के गयाना (Guyana) के नौंवे कार्यकारी राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी. मोहम्मद इरफान अली आधे भारतीय मुस्लिम और आधे गयानी परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनका जन्म वेस्ट कोस्ट डैमरारा के लिओनोरा में हुआ था.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









