
दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट बना UAE का पासपोर्ट, भारत-पाकिस्तान की रैंकिंग क्या?
AajTak
दुनियाभर के पासपोर्ट की शक्ति को रैंक करने वाली फर्म आर्टन कैपिटल ने 2024 के लिए अपनी सूची जारी की है जिसमें यूएई के पासपोर्ट को सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट माना गया है. इस सूची में पाकिस्तान के पासपोर्ट ने बहुत खराब प्रदर्शन किया है और वो सबसे कम शक्तिशाली पासपोर्टों में से एक है.
साल 2024 के आते ही वैश्विक नागरिकता वित्तीय सलाहकार फर्म आर्टन कैपिटल (Arton Capital) ने 2024 की पहली तिमाही के लिए पासपोर्ट इंडेक्स जारी कर दिया है. इस इंडेक्स में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के पासपोर्ट को सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट मानते हुए पहला स्थान दिया गया है. यूएई के पासपोर्ट का मोबिलिटी स्कोर 180 है और यह सबसे शक्तिशाली ट्रैवल डॉक्यूमेंट बन गया है.
यूएई के पासपोर्टधारक बिना पूर्व वीजा के 130 देशों की यात्रा कर सकते हैं और वीजा ऑन अराइवल वाले 50 देशों में जा सकते हैं. यूएई का पासपोर्ट इतना शक्तिशाली है कि धारक 123 देशों में वीजा फ्री एंट्री कर सकते हैं.
गल्फ टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूएई को विश्व का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट बताते हुए आर्टन कैपिटल ने कहा कि यूएई ने सकारात्मक कूटनीति अपनाई है जिस कारण उसका पासपोर्ट इतना मजबूत हुआ है.
इस सूची में दूसर स्थान पर जर्मनी, स्पेन, फ्रांस, इटली और नीदरलैंड सहित कई देश हैं जिनका मोबिलिटी स्कोर 178 है. यानी इन देशों के पासपोर्टधारी 178 देशों में यात्रा कर सकते हैं. तीसरे स्थान पर स्वीडन, फिनलैंड, लक्जमबर्ग, ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड हैं जिनका मोबिलिटी स्कोर 177 है.
भारत का पासपोर्ट कितना शक्तिशाली?
आर्टन कैपिटल पासपोर्ट इंडेक्स में भारत के पासपोर्ट की वैश्विक रैंकिंग 66वीं निर्धारित की गई है. भारतीय पासपोर्ट का मोबिलिटी स्कोर 77 है यानि पासपोर्टधारक 77 देशों की यत्रा कर सकते हैं. भारतीय पासपोर्टधारी 24 देशों में वीजा फ्री एंट्री कर सकते हैं.

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.







