
दीवार फांदकर मुस्कान के घर में घुस जाता था साहिल... मेरठ मर्डर केस में पड़ोसी और दोस्त ने किए कई बड़े खुलासे!
AajTak
Meerut Murder Case: मेरठ के सौरभ हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर रखा है. इस मामले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. इस केस में मुख्य आरोपी और मृतक की पत्नी मुस्कान रस्तोगी की एक पड़ोसी ने खुलासा किया है कि साहिल शुक्ला रात को 2-3 बजे उसके घर आया करता था. कई बार बाहर लॉक लगे रहने पर वो दीवार फांदकर घर के अंदर घुस जाता था.
मेरठ के सौरभ हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर रखा है. इस मामले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. इस केस में मुख्य आरोपी और मृतक की पत्नी मुस्कान रस्तोगी की एक पड़ोसी ने खुलासा किया है कि साहिल शुक्ला रात को 2-3 बजे उसके घर आया करता था. कई बार बाहर लॉक लगे रहने पर वो दीवार फांदकर घर के अंदर घुस जाता था. वारदात वाले दिन मुस्कान अपने घर के जिस कमरे में गुमसुम बैठा हुई थी, उसी में ड्रम रखा हुआ था, जिसमें सौरभ की लाश पड़ी थी.
अक्सर रात के अंधेरे में मुस्कान के घर आता था साहिल
मुस्कान के घर के ठीक पीछे उसीक पड़ोसी कुसुम रहती है. उसका कहना है कि मुस्कान का व्यवहार अच्छा था. लेकिन उसकी जिंदगी में साहिल के आने के बाद वो पूरी तरह बदल गई थी. साहिल का आना उन लोगों को अच्छा नहीं लगता था. वो अक्सर देर रात अंधेरे में आता था. एक दिन उसने उनके घर पर 7-8 मजदूरों को देखा था. शायद वो लोग ड्रम को ले जाने आए थे, लेकिन सफल नहीं हो पाए और वापस चले गए. इसके बाद उस ड्रम को घर के कमरे में रख दिया गया था.
सौरभ के पैसों से प्यार करती थी मुस्कान, सबसे लड़ती थी
सौरभ राजपूत के दोस्त अक्षय अग्रवाल ने बताया कि ये हैवानियत से भी बड़ी हैवानियत है. मुस्कान और सौरभ की मुलाकात साल 2015 में हुई थी. लेकिन शादी से एक साल पहले हुई थी. मुस्कान बहुत सुंदर है, इसलिए सौरभ उसके पीछे पड़ा रहता था. मुस्कान को सौरभ के पैसों से प्यार था. वो उसके पैसे के कारण उससे जुड़ी थी. वो उसके परिवार को भी ठीक से नहीं रख पाई. वो अक्सर ससुराल वालों से लड़ती रहती थी. उसके चिल्लाने की आवाज पूरे मोहल्ले में गूंजती रहती थी.
यह भी पढ़ें: नीले रंग का ड्रम, टुकड़े-टुकड़े पति की लाश... मेरठ मर्डर केस में सामने आया हैरान कर देने वाला CCTV फुटेज

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










