Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
      • 8world
दीपिका पादुकोण की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में होना पड़ा भर्ती

दीपिका पादुकोण की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में होना पड़ा भर्ती

AajTak
Tuesday, September 27, 2022 01:35:21 PM UTC

दीपिका पादुकोण को सोमवार की रात को मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. खबर है कि उन्हें बेचैनी की शिकायत हो रही थी. ऐसे में उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. हालांकि दीपिका अब डिस्चार्ज हो गई हैं. एक्ट्रेस की टीम ने अभी इस खबर की पुष्टि नहीं की है.

दीपिका पादुकोण को सोमवार देर शाम को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. खबर है कि उन्हें बेचैनी की शिकायत हो रही थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब एक्ट्रेस की हालत पहले से बेहतर है. सूत्रों ने बताया कि अस्पताल में एक्ट्रेस के टेस्ट हुए हैं. इसके चलते उनका आधा दिन इन्हीं सब में बीता है. अब वह ठीक हैं. डॉक्टरों ने उन्हें किसी चेकअप के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया. 

कुछ महीने पहले भी दीपिका पादुकोण को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जून में जब दीपिका अपनी फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग के लिए हैदराबाद में थीं तब भी उन्हें दिल की धड़कनें तेज होनी की तकलीफ हुई थी. इसके बाद भी उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया था. आधे दिन तक उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में भी रखा गया था.

प्रोड्यूसर ने दी थी सफाई

दीपिका के हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती होने को लेकर फिल्म 'प्रोजेक्ट के' के प्रोड्यूसर ने बात की थी. उन्होंने इस खबर को खारिज कर दिया था कि एक्ट्रेस की तबीयत फिल्म के सेट पर खराब हुई है. प्रोड्यूसर अश्विनी दत्त ने एक इंटरव्यू में कहा था कि दीपिका की तबीयत ठीक है. उन्हें कोई तकलीफ नहीं हुई थी, बल्कि वह रेगुलर चेक अप के लिए अस्पताल गई थीं. इसका कारण उनका कुछ समय पहले ही कोविड-19 से रिकवर करना है. 

अश्विनी ने कहा था, 'पहले उन्हें कोविड-19 हुआ था. ठीक होने के बाद वह यूरोप चली गई थीं. यूरोप से सीधे वह हमारी फिल्म के सेट्स पर आईं. ब्लड प्रेशर में थोड़े उतार-चढ़ाव के बाद वह घंटेभर के लिए अस्पताल गई थीं. वहां उन्होंने रूटीन चेकअप करवाया ताकि पता चल सके कि सब ठीक तो है. दीपिका जी सही में असली प्रोफेशनल हैं. हम चाहते थे कि वह एक दिन का ब्रेक ले लें. लेकिन उन्होंने आते ही काम शुरू कर दिया.'

दीपिका पादुकोण के पास इन दिनों ढेरों प्रोजेक्ट्स हैं. वह अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'द इंटर्न' में काम कर रही हैं. इसके अलावा वह पठान, फाइटर, प्रोजेक्ट के जैसी बड़ी फिल्में हैं.  

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
रणवीर सिंह ने पगड़ी बांधे पी सिगरेट? फेक वीडियो पर भड़के 'धुरंधर' डायरेक्टर, बोले- एक्शन लूंगा

आदित्य धर ने फिल्म धुरंधर 2 से जुड़े फेक वीडियो और AI जनरेटेड कंटेंट के खिलाफ चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि सिख समुदाय के प्रति उनका गहरा सम्मान है और फिल्म के हर किरदार को संवेदनशीलता से पेश किया गया है.

'जिहादियों के जाल में फंसी मोनालिसा', झूठे दावों पर भड़का परिवार, पूछा- तुम्हें किसने पाला?

महाकुंभ वायरल गर्ल और एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी शादी के बाद बड़े विवाद में फंस गई हैं. फरमान खान से शादी को लेकर जहां उनके रिश्ते को लव जिहाद बताया जा रहा है, वहीं डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों ने मामला और गरमा दिया है. अब सनोज मिश्रा ने इन आरोपों पर पलटवार किया है, जबकि मोनालिसा के परिवार ने भी उनके दावों को झूठा बताया है.

मुंबई का लग्जूरियस सी-फेसिंग घर छोड़ 'धुरंधर' के मेजर इकबाल ने गोवा में बसाया आशियाना, इतना है खूबसूरत

‘धुरंधर’ के मेजर इकबाल यानी अर्जुन रामपाल की रियल लाइफ भी किसी फिल्म से कम नहीं है. मुंबई के सी-फेसिंग लग्जूरियस घर के साथ अब वो गोवा में गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ सुकून भरी जिंदगी जी रहे हैं. जानिए उनके खूबसूरत घर की खासियत.

'अक्षय ने कहा था मुझे थप्पड़ मारो', बोले राजपाल, 'भूत बंगला' में दिखेगा टशन

फिल्म 'भूत बंगला' का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसके एक सीन में राजपाल, हीरो अक्षय कुमार को थप्पड़ मारते नजर आए. सीन देखते ही फैंस को तुरंत पुरानी फिल्म 'भूल भुलैया' का वो सीन याद आ गया, जब अक्षय ने राजपाल को थप्पड़ मारा था.

धुरंधर 2 में क्यों नहीं था 'शरारत' जैसा आइटम सॉन्ग? कोरियोग्राफर ने दिया जवाब

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर के पहले पार्ट में शरारत जैसा चार्टबस्टर गाना था. लोगों को उम्मीद थी कि पार्ट 2 में भी ऐसा ही कुछ होगा लेकिन फिल्म में ऐसा गाना नहीं था. अब इस पर फिल्म के कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने चुप्पी तोड़ी है.

'सब जान गए नोटबंदी क्यों हुई थी', बोले रवि किशन, धुरंधर 2 को बताया समाज का आईना

25 मार्च को रवि किशन ने फिल्म के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि सिनेमा समाज का आईना होता है, और अब लोग जान गए हैं कि नोटबंदी क्यों आई थी. इस बीच 'धुरंधर: द रिवेंज' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 900 करोड़ रुपये के पार चला गया है.

वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर से ट्रेनिंग ले रहीं हानिया, नया प्रोजेक्ट या रिंग में उतरने का है प्लान?

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर वर्ल्ड चैंपियन से बॉक्सिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं. क्यूट सी दिखने वाली हानिया असल जिंदगी में कई लोगों को खल्लास करना जानती हैं.

झोपड़ी में रहती है इंफ्लुएंसर, फराह खान को खिलाया खाना, कौन है शाहिदा अंसारी?

फराह खान, बॉलीवुड के साथ-साथ यूट्यूब की भी जान बन चुकी हैं. उनके कुकिंग व्लॉग को काफी पसंद किया जाता है. वीडियो में फराह अपने कुक दिलीप के साथ-साथ अलग-अलग सितारों के घर पहुंचती हैं और लजीज खाना पकाती हैं. हाल ही में उन्हें इंफ्लुएंसर शाहिदा अंसारी के घर पर देखा गया.

FIR फिर होगा शुरू? 'इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला' का वीडियो वायरल, दिया हिंट

​'F.I.R' की चंद्रमुखी चौटाला एक बार फिर सुर्खियों में हैं, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है. चर्चा है कि FIR शो क्या फिर से शुरू होने वाला है?

'ऐसा मत करो', मोनालिसा से पिता की दरख्वास्त, डायरेक्टर का किया बचाव

महाकुंभ गर्ल मोनालिसा भोंसले ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे. अब ये मामला और पेचीदा हो गया है. इसपर मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले ने अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मैं सोच रहा हूं भगवान, मैं ये समझने से पहले मर जाता तो अच्छा रहता.

'आप बोलो तो जहर भी पी लूंगा', सोनाक्षी से बोले पति जहीर इकबाल, पोस्ट वायरल

बॉलीवुड की 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल अक्सर अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की, जिसने न सिर्फ फैंस को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया, बल्कि जहीर के मजेदार कमेंट्स ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. (Photo: Instagram/aslisona)

इंटरनेशनल मीडिया में हो रही 'धुरंधर 2' की आलोचना, क्रिटिक्स ने बताया बर्बर-टॉक्सिक

19 मार्च को थिएटर्स में 'धुरंधर 2' रिलीज होने के बाद दर्शकों के एक हिस्से ने इसकी बर्बरता, हिंसा और ग्राफिक इमेजरी की आलोचना की है. इसमें अंतरराष्ट्रीय मीडिया भी शामिल है. विदेश में 'धुरंधर: द रिवेंज' को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.

यामी गौतम को 'ए-लिस्ट' नहीं मानते थे करण जौहर! 'धुरंधर' की सफलता के बाद बदले सुर

करण जौहर और यामी गौतम के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद एक बार फिर तब सामने आया, जब करण जौहर ने यामी की फिल्म 'हक' की तारीफ की. वहीं धुरंधर की सफलता के बाद दोनों को एक मंच पर साथ देखा गया.

असरानी के निधन के 6 महीने बाद आ रही आख‍िरी फ‍िल्म! 'भूत बंगला' में हंसाने को तैयार

दिग्गज कॉमेडियन असरानी भले ही इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनकी आखिरी फिल्म ‘भूत बंगला’ के जरिए वो एक बार फिर दर्शकों को हंसाने आ रहे हैं. अक्षय स्टारर ये फिल्म उनकी आखिरी फिल्मों से एक है. अक्षय और प्रियदर्शन के साथ वो पहले भूल भुलैया, गरम मसाला और हेरा फेरी भी कर चुके हैं.

Ullu ऐप पर इरॉटिक शोज कर इन हीरोइनों को मिला फेम, प्लेटफॉर्म पर लगा बैन, कहां हुईं गायब?

जुलाई 2025 में सरकार ने उल्लू (Ullu) ऐप पर अश्लील और भड़काऊ कंटेंट परोसने के आरोप में बैन लगाया था. इस प्लेटफॉर्म ने कई हीरोइनों को शोहरत दिलाई है. वो एक्ट्रेसेस आज कहां हैं, चलिए जानते हैं.

25 की उम्र में बनाया सपनों का महल, करोड़ों के घर की मालकिन ये हसीनाएं, जीती हैं लग्जरी लाइफ

टीवी वर्ल्ड की कई हसीनाएं हैं जिन्होंने छोटी सी उम्र में कड़ी मेहनत कर फैंस को इंस्पायर किया. ये हीरोइनें आज करोड़ों की मालकिन हैं. वे लग्जूरियस लाइफ जीती हैं.

Harry Potter Web Series Teaser: नए अंदाज में वापस लौटी हैरी पॉटर की जादुई दुनिया, सामने आई पहली झलक

'हैरी पॉटर' पर फिल्में तो सभी ने देखी हैं. मगर अब इसे एक वेब सीरीज के रूप में लाया जा रहा है, जिसका टीजर हाल ही में सामने आया है. इस बार नई कास्ट के साथ हैरी पॉटर की तिलिस्मी दुनिया को दिखाया जाएगा.

5 साल से डेटिंग का दिखावा? गुपचुप शादी कर चुके हैं करण-तेजस्वी, क्या है सच?

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की सीक्रेट शादी को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है. फैंस के बधाई संदेशों के बीच सवाल उठ रहा है कि क्या दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है? तो क्या वाकई TejRan ने शादी कर ली या ये सिर्फ अफवाह है.

ट्रंप से 'शांति वार्ता' को तैयार बमन ईरानी, बोले सिलेंडर लेकर ‘दादर’ आना होगा, मजेदार है वीड‍ियो

बमन ईरानी ने यूएस-ईरान तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप पर मजेदार तंज कसते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. दादर में ईरानियों की शांति वार्ता, पारसी फूड और गैस सिलेंडर वाले उनके मजाक ने फैंस और सेलेब्स को खूब हंसाया.

धुरंधर के 'जमील जमाली' का बदला हुलिया, ट्रेंड में बहे राकेश बेदी! 49 साल बाद मिला स्टारडम

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता के साथ राकेश बेदी को जबरदस्त फेम मिल रहा है. 49 साल के लंबे करियर के बाद अब उन्हें स्टार जैसा सम्मान मिल रहा है. नए ट्रेंडी लुक और ब्रांड एंडोर्समेंट के साथ उनका ट्रांसफॉर्मेशन फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

'प्रोड्यूसर संग सोना होगा, कितना पैसे लोगी? वड़ा पाव गर्ल से हुई भद्दी डिमांड, बोलीं- राक्षस बैठे हुए हैं

चंद्रिका दीक्षित ने खुलासा किया कि वो कास्टिंग काउच की चपेट में आई थीं. काम के बदले उनसे साथ में सोने की डिमांड हुई थी. चंद्रिका ने इंस्टा पर शेयर किए वीडियो में हेटर्स की भी क्लास लगाई है.

धुरंधर 2 सिर्फ 7 दिनों में 1000 करोड़ पार! बनी बॉलीवुड की सबसे तेज फिल्म, बराबर किया पुष्पा 2 का रिकॉर्ड

धुरंधर 2 के लिए थिएटर्स में भीड़ देखकर ये बता पाना मुश्किल हो गया है कि वर्किंग डे है या हॉलिडे! रणवीर सिंह की फिल्म हर दिन बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई के रिकॉर्ड बना रही है. सिर्फ इंडिया ही नहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी ये जोरदार धमाके कर रही है और 7 दिन में 1000 करोड़ कमा चुकी है.

पहाड़ों में बसा 179 साल पुराना स्कूल, शूट हुए धुरंधर के सीन्स, 'SP चौधरी असलम' से खास कनेक्शन

धुरंधर 2 की शूटिंग हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लॉरेंस स्कूल में हुई. जहां रणवीर सिंह के कुछ सीन्स फिल्माए गए. इस स्कूल का खास कनेक्शन संजय दत्त से भी है, जिन्होंने यहां पढ़ाई की है. धुरंधर 2 की रिलीज के बाद ये स्कूल भी चर्चा में आ गया है.

कैसे और क्यों हुआ ऑपरेशन सिंदूर? विवेक अग्निहोत्री दिखाएंगे रियल स्टोरी, अनाउंस की फिल्म

विवेक अग्निहोत्री अब ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनाने जा रहे हैं, जो अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की सैन्य कार्रवाई पर आधारित है. लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों की किताब से प्रेरित इस फिल्म में 6 से 10 मई 2025 के बीच हुए ऑपरेशन की पूरी कहानी दिखाई जाएगी.

'धुरंधर' आदित्य धर बने 'बॉक्स ऑफिस का बाप'! सिर्फ 3 फिल्मों ने बनाया टॉप हिंदी डायरेक्टर

धुरंधर 2 ने सिर्फ आदित्य धर के नाम का भौकाल ही नहीं बनाया, उन्हें इंडस्ट्री का टॉप डायरेक्टर भी बना दिया है. अभी तक बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के सबसे कामयाब डायरेक्टर रोहित शेट्टी थे. लेकिन आदित्य अब उन्हें ओवरटेक करने जा रहे हैं. इस रास्ते पर वो पहले ही सिद्धार्थ आनंद और राजकुमार हिरानी से आगे निकल चुके हैं.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us