
दीदी की दादागीरी... मोदी को पत्र और जय शाह पर पोस्ट करके क्या फंस गई हैं ममता बनर्जी?
AajTak
कोलकाता रेप और मर्डर केस में लीपापोती के आरोपों से घिरीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पत्र लिखकर पीएम नरेंद्र मोदी को घेरने की कोशिश की. इसी तरह आईसीसी चेयरमैन बने जय शाह को लेकर ट्विटर पर तंज कर दिया, बिना अपने परिवार पर नजर डाले कि उनके कितने करीबी खेल संस्थाओं पर काबिज हैं.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता रेप और हत्याकांड में पुलिस पर लग रहे लीपापोती के आरोपों से बुरी तरह घिरी हुईं हैं. बंगाल की राजनीति में स्ट्रीट फाइटर रहीं दीदी कोलकाता रेप केस में अपनी सरकार की लापरवाहियों को छुपाने की जी तोड़ कोशिश कर रही हैं. लेकिन उनके समर्थक भी मान रहे हैं कि उनकी छवि को जो नुकसान होगा उसका आंकलन मुश्किल है. पिछले 24 घंटे में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर ताबड़तोड़ ऐसे ही कुछ आरोप लगाए पर बहुत जल्दी उनकी पोल खुल गई है.
1-पीएम से जवाब न मिलने की बात कितनी सही
ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर के मामले पर बंगाल में चौतरफा घिरीं ममता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने लिखा कि आपको 22 अगस्त को लिखा मेरा पत्र याद होगा, जिसमें लगातार बढ़ रही रेप की घटनाओं को लेकर सख्त कानून बनाने की जरूरत पर जोर दिया गया था. लेकिन इस संवेदनशील मुद्दे पर आपकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला. हालांकि, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से एक जवाब जरूर मिला. लेकिन मामले की गंभीरता के मद्देनजर यह नाकाफी है. मुझे लगता है कि इस मामले की गंभीरता की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया है.
पर हकीकत कुछ और ही है. केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने 25 अगस्त 2024 को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को पत्र का जवाब दिया है. पत्र से लगता है कि पश्चिम बंगाल सरकार ने पाक्सो एक्ट और फास्ट ट्रैक कोर्ट को लेकर रुचि ही नहीं दिखाई. भारतीय जनता पार्टी नेता अमित मालवीय लिखते हैं कि ममता बनर्जी ने अपने पत्र में विशेष रूप से पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा बलात्कार और POCSO से संबंधित मामलों को संबोधित करने के लिए एक भी फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित नहीं करने का उल्लेख किया है.
पर मालवीय ने अन्नपूर्णा देवी के पत्र को ट्वीट करते हुए बताया है कि सरकार की योजना थी कि केंद्र और राज्यों के बीच 60:40 के साझा आधार फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट बनाए जाएंगे. यह योजना अक्टूबर 2019 में ही शुरू की गई थी. 30 जून 2024 तक 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 409 विशिष्ट POCSO अदालतों सहित 752 फास्ट ट्रैक कोर्ट शुरू किए गए हैं. इन अदालतों ने 2,53,000 से अधिक मामलों का निपटारा किया.योजना के तहत, पश्चिम बंगाल राज्य को कुल 123 एफटीएससी आवंटित किए गए थे, जिसमें 20 विशेष POCSO अदालतें और 103 संयुक्त FTSCs शामिल थे. पर बंगाल सरकार इनमें से कोई भी अदालत जून 2023 तक चालू नहीं कर सकी. पश्चिम बंगाल राज्य ने 7 एफटीएससी शुरू करने की प्रतिबद्धता जताते हुए दिनांक जून 2023 के पत्र के माध्यम से योजना में भाग लेने की अपनी इच्छा व्यक्त की थी. बाद में पश्चिम बंगाल को 17 एफटीएससी आवंटित किए गए, पर तीस जून 2024 तक केवल 6 विशिष्ट POCSO अदालतें ही चालू हो सकीं हैं. पश्चिम बंगाल में बलात्कार और पॉक्सो के 48,600 मामले लंबित होने के बावजूद, राज्य सरकार ने शेष 11 एफटीएससी शुरू करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है.
2- जय शाह पर सवाल उठाकर फंस गईं ममता

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




