
'दीदी ओ दीदी' का जवाब? PM मोदी के लिए बोलीं ममता बनर्जी - नंदलाल ओ नंदलाल
AajTak
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के उस तंज का जवाब दिया है, जिसमें प्रधानमंत्री ने बंगाल चुनाव के दौरान चुनावी सभा में उन्हें 'दीदी ओ दीदी' कहकर संबोधित किया था. इस संबोधन के जवाब में ममता ने पीएम मोदी को 'नंदलाल ओ नंदलाल' कहा है.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज से केंद्र सरकार के खिलाफ दो दिन के धरना-प्रदर्शन की शुरुआत की है. वह केंद्र से राज्य को बकाया राशि न मिलने के कारण धरने पर बैठी हैं.
इस दौरान ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के उस तंज का जवाब दिया, जिसमें प्रधानमंत्री ने बंगाल चुनाव के दौरान चुनावी सभा में उन्हें 'दीदी ओ दीदी' कहकर संबोधित किया था. इस संबोधन के जवाब में ममता ने पीएम मोदी को 'नंदलाल ओ नंदलाल' कहा है. हालांकि, उन्होंने संबोधन के दौरान पीएम मोदी का नाम नहीं लिया. लेकिन इसे 'दीदी ओ दीदी' का जवाब ही माना जा रहा है.
इससे पहले उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना देने की चेतावनी दी. धरने के दौरान उन्होंने सवाल किया कि उनके धरना देने पर लोगों को आपत्ति क्यों होना चाहिए? ममता ने कहा,'7 बार सांसद रही हूं. केंद्र में भी कई बार मंत्री रही.
उन्होंने सवाल किया कि अब वे (बीजेपी) मुझे संविधान पढ़ाएंगे. मैं पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के खिलाफ धरने पर भी बैठी थी. मेरे पास दोहरा पोर्टफोलियो है. मैं एक मुख्यमंत्री हूं. बंगाल की जनता के लिए फंड बंद कर दिया गया है और यहां मेरी पार्टी सत्ता में है. अगर जरूरत पड़ेगी तो मैं पीएम आवास के पास भी धरना दे सकती हूं.
उन्होंने अपने भाषण में कहा कि बीजेपी में गुंडे हैं. एक नेता कह रहे थे कि वह रामनवमी की रैली में हथियार लेकर चलेंगे. मैं रामनवमी की रैली नहीं रोकूंगी. लेकिन अगर किसी मुस्लिम के घर पर हमला होता है तो कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने आगे कहा कि हम (टीएमसी) कमजोर नहीं हैं. वह कह कह रहे हैं कि ईडी की टीम भेजेंगे. इतनी शक्ति? किसी एजेंसी के जरिए इन्हें नौकरी कैसे मिली, इसके दस्तावेज हम निकालेंगे. फैसले पर बोलने का अधिकार सबको है. उन्होंने सुवेंदु अधिकारी का नाम लिए बिना कहा कि उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश ने आदेश दिया है कि गद्दार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती. मैंने उन्हें राजनीति सिखाई है. वह कई नेताओं से हारे और उनके पिता भी हारे. फिर मैंने उनका हाथ थाम लिया और जिता दिया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










