
दिशा सालियान की मौत हत्या नहीं हादसा... CBI ने दावे का किया खंडन, बोली- हमने कभी मामले की जांच नहीं की
AajTak
सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले की अब एसआईटी जांच होगी. इस मामले में आदित्य ठाकरे का नार्को टेस्ट भी हो सकता है. इस मामले में कहा गया कि सीबीआई ने जांच में पाया कि दिशा की हत्या नहीं हुई बल्कि उसकी मौत एक हादसा है. हालांकि सीबीआई ने बयान जारी कर ऐसे दावे का खंडन किया है. उसका कहना है कि उसे इस मामले की जांच ही नहीं सौंपी गई है.
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रही दिशा सालियान की मौत के मामले में इन दिनों सीबीआई की जांच रिपोर्ट चर्चा में है. दरअसल यह वायरल हो रहा है कि इस मामले सीबीआई ने अपनी जांच में पाया कि दिशा सालियान हत्या नहीं की गई थी बल्कि नशे में संतुलन खोकर बिल्डिंग से नीचे गिरने से मौत हुई थी. अब इस संबंध में सीबीआई ने बयान जारी कर ऐसे किसी भी दावे का खंडन किया है. सीबीआई ने कहा कि दिशा सालियान से जुड़ा मामला सीबीआई ने कभी नहीं संभाला क्योंकि सीबीआई को मामले की जांच कभी सौंपी ही नहीं गई. इस मामले में सीबीआई को जांच रिपोर्ट को लेकर जो भी दावे किए जा रहे हैं, वे गलत हैं.
सीबीआई के हवाले से ये किया गया दावा
8-9 जून 2020 की रात दिशा ने अपने फ्लैट पर अपनी जन्मदिन की पार्टी रखी थी. वहां उसके कई दोस्त भी मौजूद थे. दिशा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड और दोस्तों के साथ जमकर ड्रिंक किया, उसके बाद सबने खाना खाया था. पार्टी खत्म होने के बाद वो अपने घर की बालकनी में खड़ी थी और तभी अचानक उसका बैलेंस बिगड़ा और वो नीचे गिर गईं. सिर और शरीर में गंभीर चोट लगने और ज्यादा खून बह जाने की वजह से दिशा की मौत हो गई थी.
दिशा सालियान केस के SIT करेगी जांच
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिशा केस में एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने यह भी अपील की है कि अगर किसी के पास इस केस से जुड़े सबूत हों, तो इसे SIT को दें. महाराष्ट्र विधानसभा में पिछले दिनों बीजेपी और के विधायकों ने यह मुद्दा उठाया था. केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे बीजेपी विधायक नितेश राणे और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के विधायक भरत गोगावले ने इस मामले में जांच की मांग की थी. उन्होंने आदित्य ठाकरे का नार्को टेस्ट कराने की भी मांग की
नितेश राणे ने कहा था कि सांसद राहुल शेवाले ने लोकसभा में मांग की है कि जो A.U नाम का व्यक्ति है वह आदित्य ठाकरे हैं. उसने रिया चक्रवर्ती को 45 कॉल किए, हम पहले दिन से कह रहे हैं सुशांत सिंह और दिशा सालियान मामले में आदित्य ठाकरे का नाम है. उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस ने भी अपने जांच में आदित्य ठाकरे का नाम लिया है, कोर्ट में भी इस बारे में मेंशन हुआ था कि मुख्यमंत्री का बेटा इस मामले में इंवॉल्व था.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










