
दिशा वकानी से लेकर मोहिना कुमारी तक, इन सेलेब्स ने कहा टीवी इंडस्ट्री को अलविदा
AajTak
टीवी इंडस्ट्री में कई एक्टर्स हैं, जिन्होंने टीवी छोड़कर परिवार और निजी जिंदगी में खुद को बिजी कर लिया. इनमें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दिशा वकानी से लेकर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की मोहिना कुमारी तक का नाम शामिल है.
टीवी इंडस्ट्री में कई एक्टर्स हैं, जिन्होंने टीवी छोड़कर परिवार और निजी जिंदगी में खुद को बिजी कर लिया. इनमें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दिशा वकानी से लेकर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की मोहिना कुमारी तक का नाम शामिल है. इसके अलावा सना खान, साकिब खान, सौम्या सेठ, डिंपी गांगुली भी इस लिस्ट में शामिल हैं. आइए आज जानते हैं कि ऐसे कौन-से सितारे हैं जो टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कह गए हैं और वापस आने की भी इनकी कुछ खास इच्छा नहीं है. ‘रोडीज’ से चर्चा में आए अभिनेता साकिब खान ने ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कर दिया है. उन्होंने धर्म का रास्ता चुना है, इसकी जानकारी साकिब ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स को दी. एक्टर ने इस बात पर भी जोर दिया है कि उनके पास काम की कोई कमी नहीं थी. लेकिन उन्हें लगता है कि अल्लाह की मर्जी थी कि वह यह सब छोड़ दें. उन्होंने अपना टीवी इंडस्ट्री को छोड़ना अल्लाह का फरमान बता दिया है.
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










