
दिशा परमार को राखी सावंत ने गिफ्ट किया नेकलेस, बोलीं- ऐसे मनाती हूं अपने दोस्त की शादी
AajTak
राखी सावंत ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें उन्होंने कपल राहुल वैद्य और दिशा परमार को उनकी शादी के लिए उस तोहफे का खुलासा किया, जिसे उन्होंने दिशा को गिफ्ट में दिया है. वीडियो में उन्होंने राजा की आएगी बारात गाना गाते हुए दिशा के लिए खरीदा हुआ हार दिखाया.
सिंगर और बिग बॉस 14 के रनर उप राहुल वैद्य और दिशा परमार ने 16 जुलाई को सात फेरे लिए. दोनों की शादी खूब धूम-धाम से हुई. शादी के बाद से ही कपल के फंक्शन्स की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. उनके फैंस भी उनकी फोटोज और वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं. शादी और बाकी के फंक्शन्स में कई जानें-माने सितारें देखने को मिले. कपल की शादी में राखी सावंत भी शामिल हुई थीं. अब राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह यह बता रही हैं कि वे अपनी दोस्त की शादी किस तरह सेलिब्रेट करती हैं.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












